Friday, July 23, 2021

आनंद महोत्सव से हरा-भरा बनेगा फाजिल्का

पंजाब भर में वैसे तो कई महोत्सव होतें होंगे लेकिन फाजिल्का में पिछले 10 साल से ऐसा आनंद महोत्सव चल रहा है जिसके तहत फाजिल्का शहर को लगातार हरा भरा बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

संस, फाजिल्का: पंजाब भर में वैसे तो कई महोत्सव होतें होंगे, लेकिन फाजिल्का में पिछले 10 साल से ऐसा आनंद महोत्सव चल रहा है जिसके तहत फाजिल्का शहर को लगातार हरा भरा बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस महोत्सव के तहत सावन माह के दौरान पौधारोपण अभियान चलाया जाता है, जोकि इस बार 18 जुलाई को चलने जा रहा है।

इस महोत्सव को चलाने वाली ग्रेजुएट वेलफेयर सोसायटी अब तक फाजिल्का में 10 से 12 हजार पौधे लगा चुकी है, जिनमें से चार हजार के करीब पौधे बड़े होकर पेड़ बन चुके हैं। वहीं इस साल के आनंद महोत्सव को सोसायटी के संरक्षक एवं ऊर्जा पुरुष कहलाए जाने वाले भूपिंद्र सिंह को समíपत किया गया है। फाजिल्का शहर के वातावरण प्रतिशत की बात करें तो यह एक प्रतिशत से भी कम है। लगातार बढ़ रही आबादी और लगातार निर्माण किए जा रहे भवनों के चलते पेड़ो की संख्या लगातार कम होती जा रही है। ग्रेजुएट वेलफेयर सोसायटी की ओर से सैटेलाइट के माध्यम लिए गए आकड़ों के अनुसार फाजिल्का में तीन मीटर तक के लगभग 5055 पेड़ हैं, जबकि आबादी की बात की जाए तो 100 घरों के पीछे केवल 24 पेड़ हैं, जोकि अपने आप में ही चिंता का विषय है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर घर के पीछे एक पौधा होना चाहिए, जिससे हमारा आसपास शुद्ध हो सके। फाजिल्का की ग्रेजुएड वेलफेयर सोसायटी हर साल महोत्सव का आयोजन करके इस तरह का प्रयास कर रही है।

No comments: