Wednesday 18 January 2012

जल, पानी और संसाधनों की बचत देश का खजाना

गांव कौडियांवाली में स्थित आदर्श मॉडल स्कूल में पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संगठन की ओर से संस्थानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
इसमें आईआईटी रूड़की से सेवानिवृत प्रोफेसर व ऊर्जा पुरुष डॉक्टर भूपिंद्र सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण सरंक्षण व प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। 
कार्यक्रम में ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन फाजिल्का के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश कुक्कड़ मुख्य अतिथि थे, जबकि अध्यक्षता प्रिंसिपल अश्वनी आहूजा ने की। इस मौके पर डॉक्टर भूपिंद्र सिंह ने शुद्ध जल, वायु और संसाधनों की बचत करना ही देश के लिए आर्थिक स्तर पर लाभप्रद बताया। कार्यक्रम की संयोजक शीनम गोकलानी थी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में ऊर्जा संरक्षण विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें अजय कुमार ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और समरीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। एडवोकेट उमेश कुक्कड़ ने बच्चों को जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों व प्रबंध के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर हास्य कलाकार जसपाल भट्ठी की ओर से निर्देशित घरेलू ऊर्जा सरंक्षण पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस मौके पर मनीष गुप्ता, परविंद्र कौर, आज्ञाकार सिंह, सुनीता वधवा, जगदीप सिंह, राम अचल यादव, प्रदीप पाहवा आदि मौजूद थे। (लछमण)

0 comments: