Tuesday, April 26, 2011

महोत्सव में मिली विरासत और नवीन सोच

ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन के 5वें फाजिल्का विरासत महोत्सव की चौथी व अंतिम नाइट युवाओं को विरासत व नए आइडिया देता हुआ संपन्न हो गई। यह नाइट युवाओं के नाम रही। इस मौके पर डीसी कमल किशोर यादव मुख्यातिथि थे, जबकि विधायक सुरजीत कुमार ज्याणी विशिष्टातिथि। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अजय सूद ने की। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक डॉक्टर भूपिंद्र सिंह, अध्यक्ष एडवोकेट उमेश कुक्कड़, डीपी आरओ चंडीगढ़ डॉक्टर उमा शर्मा, विक्रम आहूजा, सचिव नवदीप असीजा, डॉक्टर रजनीश कामरा, ट्वंटी-20 किक्रेट एसोसिएशन के पंकज धमीजा, जसविंद्र सिंह जस्सी, संदीप अबरोल, हरमीत सिंह खालसा, गगन स्टूडियो के संचालक गगन, डॉक्टर विजय प्रवीण, रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रीतम कौर, रेशम लाल असीजा, कलावंती असीजा, सर्व हितकारी स्कूल की प्रिंसिपल मैडम मधु शर्मा, संजू गिल्होत्रा, प्रदीप राजपूत, कृष्ण शांत आदि मौजूद थे। मंच का संचालन नितिन सेतिया और रवि खुराना ने किया।

कला दिखा, बटोरी तालियां 

महोत्सव के आगाज में विदेशों की जेलों में बंद लोगों के परिवार की दास्तान पर आधारित गीत बावा पर सोनिया एंड ग्रुप ने दर्शकों का मन मोहा। मनजिंदर तनेजा के गीत घंटाघर साडे फाजिल्का दा पर भंगड़ा, ज्योति किड्स होम, सर्व हितकारी स्कूल और फाजिल्का रोकर की ओर से पेश कार्यक्रम की दर्शकों ने सरहाना की। शाने खालसा गतका एकेडमी की ओर से पेश किया गया गतका देखकर दर्शक दंग रह गए।

फाजिल्का का नाम रोशन करने वाले अवार्डों से सम्मानितक्षेत्र के युवाओं ने विभिन्न स्थानों में फाजिल्का का नाम रोशन किया है। महोत्सव में उन युवाओं को सम्मानित किया गया। कैंसर रोग माहिर डॉक्टर संदीप जसूजा को मेडिकल सेवाओं के लिए फाजिल्का रतन से सम्मानित किया गया, जबकि शहीद भगत सिंह स्पोट्र्स क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा वैरड़ को विरासती खेलें करवाने पर यूथ आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया। सुमीर नागपाल को क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने व अन्य कई कार्यों में उपलब्धियों के कारण यूथ आईकॉन सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा मास्टर गोकल चंद को शिक्षा व सामाजिक कार्यों व एडवोकेट जय पला सिंह संधू को पर्यावरण सुधारने की एवज में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पंजाब डीजे और महिंदर सिंह को विशेष सम्मान दिया गया

No comments: