Sunday, December 12, 2010

कांग्रेस टिकट के लिए बेदी ने ठोका दावा-Capt. M.S. Bedi

Dainik Jagran,संवाद सूत्र, फाजिल्का, 12th December 2010

फाजिल्का विधानसभा हलकाबंदी बदलने से सियासी समीकरण भी बदल गए हैं। सभी प्रमुख पार्टियों में टिकट नए दावेदार सामने आ रहे हैं। काग्रेस टिकट प्राप्त करने के लिए श्री गुरु नानक देव जी के 18वें वंशज और पूर्व विधायक कंवर लाजिन्द्र सिंह बेदी के पौत्र कैप्टन महिन्द्रजीत सिंह बेदी ने भी अपना दावा ठोक दिया है। इससे अन्य दावेदारों में हलचल मच गई है।

कैप्टन बेदी ने बताया कि उन्होंने काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर उन्हें फाजिल्का विधानसभा सीट की जानकारी दे दी है। कैप्टन को उन्होंने बताया कि पूर्व समय में हुए चुनावों में काग्रेस ने लगातार तीन बार पराजय का सामना किया है। काग्रेस के आला कहलाने वाले नेताओं का हलके से सियासी प्रभाव लगभग खत्म हो चुका है। नई हलकाबंदी में उनके दादा के कारण बेदी परिवार का खासा सियासी प्रभाव है। सियासत के अलावा बेदी परिवार अनेक सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में आगे रहा है। दादा कंवर लाजिन्द्र सिंह बेदी जलालाबाद हलके से 1969 से 1974 तक विधायक रहे है। नई हलकाबंदी के चलते जलालाबाद हलके के अधिकाश गाव के फाजिल्का विधानसभा से जुड़ने से नए समीकरण बन गए है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/punjab/4_2_7011676.html

No comments: