Saturday, April 17, 2010

दिखेगा फाजिल्का की कला-संस्कृति का रंग



29th March 2010-Dainik Bhaskar

ग्रेजूएट्स वैलफेयर एसोसिऐशन द्वारा पंजाब हेरिटेज एंड टूरिजम प्रोमोशन बोर्ड के सहयोग से फाजिल्का की विरासत को समॢपत फाजिल्का हैरिटेज फैस्टीवैल-2010 का आयोजन 1 अप्रैल से प्रताप बाग में किया जाएगा। फैस्टीवेल में हैडीक्राफ्ट, कर्म-कौशल के अलावा अनेक कारीगरों द्वारा तैयार अद्दभुत कलाकृतियों को सजाया जाएगा। चार दिवसीय इस फैस्टीवेल को चार हिस्सों फाजिल्का के बुजुर्ग-हमारे आदर्श, यूथ फाजिल्का, वुमन ऑफ फाजिल्का और जय जवान-जय किसान में बांटा गया है।

ग्रेजूएट्स वेलफेयर एसोसिऐशन के सचिव इंजी. नवदीप असीजा ने बताया कि 1 अप्रैल को फैस्टीवैल का आगाज किया जाएगा। फैस्टीवल के पहली रात आदर्श-फाजिल्का बुजुर्ग नाइट बुजुर्गों को समर्पित होगी, जो पूर्व समय में फाजिल्का को अमूल्य योगदान दे चुके हैं। दो अप्रैल को जय जवान-जय किसान नाइट होगी। इसमें शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा वर्तमान सैनिकों को सैल्यूट किया जाएगा व किसानों को कृषि क्षेत्र की आधुनिक जानकारियां दी जाएंगी और ग्रामीण क्षेत्र से सबंधित कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

तीन अप्रैल को वुमन ऑफ फाजिल्का नाइट में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। चार अप्रैल को यूथ फाजिल्का नाइट होगी, जो यूवाओं को समर्पित होगा। इसमें यूथ में किस तरह से बदलाव आ रहा है, उनकी क्या जरूरतें हैं और उनके भविष्य के बारे में चर्चा की जाएगी। फैस्टीवेल दौरान शिक्षा पर गोष्ठी कराई जाएगी। ईको कैब-डायल-ए-रिक्शा, कार फ्री जोन, सांझा चुल्हा, फाजिल्का नालेज सिटी केम्पेन, आनंद उत्सव आदि प्रोजैक्टस भी इसी एसोसिएशन की देन है।

http://www.bhaskar.com/2010/03/29/405843.html

No comments: