फाजिल्का-इसाफ के लिए फाजिल्का साझा मोर्चा के आह्वान पर धरने में बैठने का अवसर भी मिल गया। विरोधी दल में होते हुए तो कई बार ऐसा करना पड़ा था, लेकिन शुक्र है कि साझे मोर्चे के संघर्ष का सकारात्मक परिणाम निकला है। यह उद्गार स्थानीय विधायक सुरजीत ज्याणी ने रविवार को बार एसोसिएशन के नेतृत्व में साझे मोर्चे द्वारा थानों की हदबंदी करते समय फाजिल्का के साथ हुए अन्याय के बाबत धरने को संबोधित करते हुए तहसील कापलेक्स में कही।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने थानों की नई हदबंदी करते समय फाजिल्का के 33 गाव अरनीवाला थाना के साथ व 13 गाव अबोहर के सदर थाना के साथ जोड़ दिए थे। अरनीवाला थाने को जलालाबाद के डीएसपी व एसडीएम के अधीन कर दिया था। इससे बार एसोसिएशन की अगुवाई में फाजिल्का के सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने साझा मोर्चा बनाकर सरकार के खिलाफ 30 मार्च को संघर्ष शुरू किया था। आठ अप्रैल को फाजिल्का पूर्ण रूप से बंद भी रखा गया। शहरवासियों के गुस्से व उनकी इस मसले पर एकता को देखते हुए उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने साझा मोर्चा को बात करने के लिए शनिवार को बठिडा बुलाया था। स्थानीय विधायक ज्याणी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील गुंबर के नेतृत्व में साझा मोर्चा में शामिल विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री से बातचीत की। उप मुख्यमंत्री ने उसी समय आईजी को आदेश दे फाजिल्का के 33 गाव वापस फाजिल्का में जोड़ दिए है। शेष 13 गावों को फाजिल्का थाना क्षेत्र में लाने के लिए रविवार को जारी संघर्ष में फिर से विधायक ज्याणी ने शिरकत की और अब तक मिली सफलता पर बधाई दी। साथ ही धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन साझा मोर्चा ने शेष गाव भी फाजिल्का थाना क्षेत्र में वापस मिलाए जाने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है। धरने के दौरान मंच संचालन एडवेकेट सुखजीत सिंह सुक्खा न किया।
फाजिल्का को जिला बनाकर रहेगे
फाजिल्का : थानों की गलत ढग से हुई नई हदबंदी के खिलाफ संघर्ष में मिली जीत और शहरवासियों की एकता से गदगद विधायक सुरजीत ज्याणी ने कहा कि अब फाजिल्का को जिला बनाने की बारी है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का को जिला बनाने के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का गठन साझा मोर्चा में से ही किया जाए, ताकि वह उस कमेटी को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलवाकर जिले संबंधी प्रक्रिया शुरू करवा सकें।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/punjab/4_2_6330049.html
Showing posts with label Bar Association Fazilka. Show all posts
Showing posts with label Bar Association Fazilka. Show all posts
Monday, April 12, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)