Showing posts with label Sadqi Border. Show all posts
Showing posts with label Sadqi Border. Show all posts

Friday, September 28, 2007

जब मिट गई सरहद की दूरियां

फाजिल्का। कुछ पल के लिए दिलों के रिश्ते सरहदों के अंतर पर हावी हो गए। नजारा था, भारत-पाक सीमा की फाजिल्का सेक्टर की सादकी चौकी का। भारत की आजादी की पूर्व संध्या और पाकिस्तान के स्थापना दिवस के मौके पर यहां एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोनों ओर के सैन्य अधिकारियों और रेजर्स को मिठाई भेंट की गई। जैसे ही बीएसएफ कमांडेट अजीत कुमार सादकी चौकी पहुंचे जवानों की सलामी की आवाज से सारा माहौल गूंज उठा। पाक रेजर्स ने भी कड़क आवाज में बीएसएफ अधिकारी को सलामी दी, तभी पाक सेना के विंग कमांडर गुलाम मुर्तजा और बीएसएफ के अधिकारी जीरो लाइन आ गए। दोनों ने एक-दूसरे को बधाई दी, फिर गले मिले। मिठाई के आदान-प्रदान के बाद शुभकामनाएं देकर वे अपनी-अपनी सरहद में लौट गए।
http://loktej.com/pages/article.php?news_id=433&cat_no=7