Monday, April 9, 2012
महिलाओं के नाम रही तीसरी नाइट
वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रताप बाग में आयोजित मेले में शनिवार को
महिलाओं ने अपनी कला के जौहर दिखाए। कार्यक्रम का आगाज रिटायर्ड
प्रिंसिपल प्रीतम कौर और समाजसेविका शशि आहूजा, सुदेश नागपाल, लीला असीजा
व रेणुका ने दीप प्रज्वलित करके किया। शुरूआत में युवाओं ने मां को
समर्पित गीत से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद कौटिल्य
इंटरनेशनल स्कूल की नन्ही बच्चियों ने डांडिया से दर्शकों को मन मोहा।
मंच संचालन कर रहे नितिन सेतिया व डॉली ने फाजिल्का के इतिहास से संबंधित
प्रश्न पूछे और सही जवाब देने वालों को पुरस्कारों से नवाजा। दोस्त ग्रुप
ने पंजाबी गीत न कर सस्से पुत्र-पुत्र पर जमकर धमाल मचाया। लट्ठे दी चादर
गीत पर कोरियोग्राफी ने भी उपस्थित लोगों को कार्यक्रम से बांधे रखा।
वहीं श्री गुरु गोबिंद सिंह यूथ क्लब ने कोरियोग्राफी के जरिए सामाजिक
बुराइयों पर कटाक्ष किए। रमन झांब ने कन्या भू्रण हत्या पर जब कविता
सुनाई तो हर चेहरे पर चिंता की लकीरें थी। कार्यक्रम के अंत में लड़कियों
के सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा पेश किया गया गिद्दा भी
लोगों के लिए आकर्षण बना। इस दौरान लछमण दोस्त ने कहा कि फाजिल्का की
धरोहर घंटा घर के स्थापना दिवस के दिन फाजिल्का के इतिहास, वर्तमान और
भविष्य पर आधारित पुस्तक रिलीज की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र का नाम रोशन
करने वाली युवतियों और महिलाओं पर पुस्तक लिखने का भी वादा किया गया। इस
मौके पर गवफ संरक्षक डॉ. भूपिन्द्र सिंह, प्रधान एडवोकेट उमेश कुक्कड़,
सचिव नवदीप असीजा, पंकज धमीजा, रवि खुराना, प्रफुल्ल नागपाल आदि उपस्थित
थे।
Fazilka felicitates its daughters
Dedicating the third night of the Fazilka heritage festival to "Nari
Shakti" (women empowerment), the organisers honoured four girls, who
had brought laurels to this border town.
The four-day event is being organised by the Graduate Welfare
Association, Fazilka (GWAF), in association with the Punjab Heritage
and Tourism Board.
Sandhya Kataria, a commissioned officer in the Indian Army who joined
as a lieutenant last year and was promoted to the rank of captain
within three weeks of her first assignment, was among those honoured.
Since she could not turn up to take the award, her grandfather Kishore
Chand Poonchhi and father Rajinder Kataria received it on her behalf.
Sukhwinder Kaur of nearby Senia village, who had won half a dozen
medals in wrestling at national and state-level championships, was
felicitated with the title of the "Daughter of Fazilka". She bagged
silver medals in national wrestling championships held at Aurangabad
and Jalandhar and won two gold medals during state-level championships
held in Chandigarh.
Sandeep Kaur, a resident of local Kailash Nagar, who was conferred the
Mother Teresa Award in the field of culture and education by the Sarv
Shiksha Abhiyan last year, was also honoured on the occasion.
Another girl to be honoured was Manveer Kaur of Chaurianwali village.
Her achievements included a bronze medal in the Asian Archery
Championship held at Myanmar, a gold medal in junior archery
championship held in Sikkim, a gold medal in national games held at
Guwahati and the South Asian Archery Championship held at Tata Nagar.
The awards were presented by senior woman citizens of Fazilka,
including retired principal Pritam Kaur, patron of Stri Arya Samaj
Sudesh Kumari Nagpal and social activist Shashi Ahuja besides the
office-bearers and members of the GWAF, including Dr Bhupinder Singh,
Navdeep Asija, Umesh Chander Kukkar, Surinder Kumar Ahuja, Lachhman
Dost, Nitin Setia, Pankaj Dhamija and Dolly.
Renuka, an archery coach, was also honoured for training nearly half a
dozen players who performed at national and state-level events in the
recent years. US-based Vinod Aggarwal presided over the programme.
Ranuka Jhinga, the founder president of the Baba Bholla Giri Gramin
Mahilla Utthan Sansthan, exhorted the audience, women in particular,
to come forward to curb the menace of female foeticide.
A choreography on the menace by students of Lachhman Dost School,
'giddha' by students of Government Girls Senior Secondary School and
cultural programmes by students of Kotilaya International School, Guru
Gobind Singh Youth Club and Shining Public School regaled the
audience.
विरासत मेले में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
अमृत सचदेवा, फाजिल्का : ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रतापबाग
में आयोजित फाजिल्का विरासत मेले में शनिवार की रात महिलाओं के नाम रही।
कार्यक्रम का आगाज रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रीतम कौर और समाजसेविका शशि
आहूजा, सुदेश नागपाल, लीला असीजा व रेणुका ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।
कार्यक्रम की शुरुआत में युवाओं ने मा को समर्पित गीत प्रस्तुत किया।
इसके बाद कौटिल्य इटरनेशनल स्कूल की नन्ही बच्चियों ने डांडिया पेश कर
उपस्थिति लोगों को भावविभोर कर दिया। मंच का संचालन कर रहे नीतिन सेतिया
व डाली ने फाजिल्का के इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे और सही जवाब देने
वालों को पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद दोस्त ग्रुप ने पंजाबी गीत न कर
सस्से पुत्र-पुत्र से धूम मचाई। शाइनिंग पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने
लट्ठे दी चादर गीत पर कोरियोग्राफी पेश कर पंजाब की विरासत की झलक पेश
की। श्री गुरु गोविंद सिंह यूथ क्लब ने कूड़ प्रधान गीत पर कोरियोग्राफी
के जरिए समाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किए। रमन झाब ने कन्या भू्रण हत्या पर
कविता प्रस्तुत की। समापन अवसर पर लड़कियों के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की
छात्राओं का गिद्दा भी आकर्षण का केंद्र रहा। एसोसिएशन के पीआरओ लछमण
दोस्त ने फाजिल्का की धरोहर घटाघर की स्थापना, फाजिल्का के इतिहास,
वर्तमान और भविष्य पर आधारित पुस्तक व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली
युवतियों और महिलाओं पर पुस्तक लिखने की घोषणा की। कार्यक्रम में संरक्षक
डा. भूपिंद्र सिंह, प्रधान एडवोकेट उमेश कुक्कड़, सचिव नवदीप असीजा, पंकज
धमीजा, रवि खुराना, प्रफुल्ल नागपाल आदि उपस्थित थे।
----------------
संदीप, मनवीर, संध्या व सुखविंदर को यूथ आईकान अवार्ड
फाजिल्का : मेले के दौरान क्षेत्र का नाम देश विदेश में चमकाने वाली
युवतियों को यूथ आईकान अवार्ड से सम्मानित किया गया। सचिव नवदीप असीजा ने
बताया कि सम्मानित होने वाली तीरंदाज मनवीर कौर ने राष्ट्रीय और
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। कैप्टन संध्या
कटारिया सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रही हैं। संदीप कौर ने
समाजसेवा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। जबकि सुखविंद्र कौर ने
कुश्ती के क्षेत्र में नाम कमाया है।
As Punjab drags its feet, an NGO starts a heritage festival
Sunday, April 8, 2012
कलाकारों ने बिखेरे कला के रंग
जिले के नायक सम्मानित
फाजिल्का को जिला बनाने की मांग को लेकर धरना, हड़ताल और मरणव्रत रखा गया। क्षेत्रवासियों के अलावा मंत्री ज्याणी ने नायक की भूमिका निभाई और मरणव्रत पर बैठे। इसके चलते सुरजीत ज्याणी के अलावा सांझा मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील गुंबर, कामरेड शक्ति आदि को सम्मानित किया गया।
छह युवाओं को मिलेगा यूथ आइकॉन
गवफ की ओर से रविवार की नाइट युवाओं को समर्पित होगी। इस दौरान क्षेत्र के 6 युवाओं को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 40 साल के इतिहास में पहली बार मजिस्ट्रेट बने फाजिल्का के पंकज वर्मा, जो इस समय चंडीगढ़ के ज्युडिशियल एकेडमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं और उनकी पहली पोस्टिंग बरनाला में हुई है, को सम्मानित किया जाएगा। रेडियोलोजिस्ट व सिंगर डॉ. विवेक करीर, इबादत बैंड के संचालक हर्ष कुमार डिम्पू, अवाजे पंजाब गुरनाम भुल्लर, वायस ऑफ पंजाब प्रदीप सरां, 2011 में सेमसंग इम्प्लाइज ऑफ दि ईयर अवार्ड हासिल कर चुके नितिन सेतिया, एग्रीकल्चर साइंटिस्ट डॉ. अशोक धवन को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
FAZILKA HERITAGE FESTIVAL : 2nd night dedicated to Fazilka stars
फाजिल्का जिले को समर्पित रहा हेरीटेज फेस्टिवल
ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन फाजिल्का द्वारा शुरू की गई फाजिल्का विरासत महोत्सव की दूसरी रात फाजिल्का जिला को समर्पित रही, में पूरा आयोजन स्थल एक परिवार की मानिंद सजा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं श्रम मंत्री सुरजीत ज्याणी थे। जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सेठी ने की।
शुरुआत में फाजिल्का रत्न प्रो. कृष्ण शात ने सितार वादन से समां बांधा। नीलाम घर में फाजिल्का के इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सूफियाना ग्रुप इबादत बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। अक्स अबोहर द्वारा नशे की बुराई पर आधारित नाटक से नशा छोड़ने की शिक्षा दी गई। दोस्त ग्रुप ने आओ तुम्हे चाद पे ले जाएं और धरती देश पंजाब दी पर कोरियोग्राफी पेश की। फ्रैंड्स क्लब के हिप हाप ने युवाओं को रोमांचित किया। वहीं जस्सल अंपायर ग्रुप ने पंजाबी धुनों पर डांस कर जोश भरा। अंत में बाबा पोखर दास सभ्याचारक ग्रुप की ओर से कुलवंत सिंह के नेतृत्व में झूमर पेश किया गया। इस मौके पर परमजीत ¨सह वैरड़, जगदीश सेतिया, बलजीत सहोता, डा. भूपिन्द्र सिंह, एडवोकेट उमेश कुक्कड़, प्रफुल्ल नागपाल, सेठ सुरेन्द्र आहूजा, रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रीतम कौर, कृष्ण तनेजा, गगनदीप सिंह, लछमण दोस्त, पंकज धमीजा, रवि खुराना आदि मौजूद थे। मंच संचालन नीतिन सेतिया ने किया।
जिला नायक की उपाधि से नवाजे गए ज्याणी
फाजिल्का: जिले की माग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे सुरजीत ज्याणी को जिला नायक की उपाधि प्रदान की गई। ज्याणी ने कहा कि संघर्ष में क्षेत्रवासियों का अहम रोल रहा है। ज्याणी के अलावा साझा मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील गुंबर, सतीश धींगड़ा, कामरेड शक्ति, राजकिशोर कालड़ा आदि को भी सम्मानित किया गया।
बिछुड़ों को याद किया
फाजिल्का: कार्यक्रम में पदम भूषण अवार्डी पुष्पा हंस और 1971 के भारत पाक युद्ध में अहम भूमिका निभाने पर पदम भूषण अवार्ड प्राप्त सुरिन्द्र सिंह बेदी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
हग ट्री हग लाइफ टी-शर्ट लांच
फाजिल्का: कार्यक्रम में जमींदारा फार्मासाल्यूशन के डायरेक्टर सुरिन्द्र आहूजा ने हग ट्री हग लाइफ टी शर्ट लाच की। टी शर्ट पर क्षेत्र को हरा भरा रखने का संदेश दिया गया है।
.आरटीआई से निकली हरियाली की पौध
कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो..यह कहावत फाजिल्का के सेठ सुरेंद्र आहूजा पर बिल्कुल सही साबित होती है जिनके प्रयासों से अब तक दस हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। हालांकि इससे पहले वन विभाग कहता आ रहा था कि पौधरोपण के लिए जगह ही नहीं है।
फाजिल्का में जारी हैरिटेज फेस्टिवल में शुक्रवार रात इंजीनियर नवदीप असीजा ने बताया कि फाजिल्का से निकली अस्पाल ड्रेन के किनारों पर निकाली गई मिट्टी के कारण आसपास का माहौल धूल भरा बना रहता था। इसे देखते हुए सुरेंद्र आहूजा ने वन विभाग को पत्र लिखकर यहां पर पौधे लगाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जून 2010 में आहूजा ने एक कोर्ट केस में वन विभाग द्वारा यह बयान दिए जाने कि विभाग के पास पौधे लगाने के लिए जगह नहीं है, पर आरटीआई के तहत जानकारी मांगी, जिसमें फाजिल्का के सेमनालों के आसपास लाखों वृक्ष लगाए जाने की जगह होने की जानकारी दी गई। आहूजा ने इसकी जानकारी भी वन विभाग को दी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बता दें कि सेमनाले बनाने के बाद ड्रेनेज विभाग इनके किनारे की जमीन को वन विभाग को सौंप देता है।
आखिरकार आहूजा इस मामले को स्टेट इंफर्मेशन कमीशन तक ले गए। स्टेट इंफर्मेशन कमीशन ने वन विभाग को जून 2011 में तलब किया। आहूजा ने बताया कि स्टेट कमीशन के समक्ष पेश होने से पहले ही विभाग ने फुर्ती दिखाते हुए अस्पताल ड्रेन के किनारे पौधरोपण शुरू कर दिया और अब तक करीब 10 हजार वृक्ष लगाए जा चुके हैं।
आहूजा ने कहा कि आरटीआई एक्ट की बदौलत ही क्षेत्र में हरियाली आनी शुरू हुई है, लेकिन अभी भी फाजिल्का में सेमनालों के किनारों पर इतनी अधिक जगह है कि एक लाख वृक्ष और लगाए जा सकते हैं। इसके लिए वह लगातार आरटीआई के जरिये संघर्षरत हैं। आहूजा ने बताया कि अंबाला से जालंधर नेशनल हाइवे को चौड़ा करने के दौरान जो लाखों वृक्ष काटे गए थे, उसकी भरपाई के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 50 करोड़ रुपया राज्य सरकार के पास जमा करवा रखा है। उस पैसे का फायदा तभी है जब उसका प्रयोग पौधरोपण के लिए हो।
आहूजा ने फेस्टिवल में मौजूद वन मंत्री व स्थानीय विधायक सुरजीत ज्याणी से भी उक्त पैसे का सदुपयोग फाजिल्का व अन्य क्षेत्रों में हरियाली लाने के लिए करने की अपील की।
Saturday, April 7, 2012
सूफियाना प्रोग्राम से हेरिटेज फेस्टिवल का आगाज
ग्रेजूएट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से फाजिल्का विरासत महोत्सव का आगाज वीरवार रात सूफियाना अंदाज में किया गया। मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी व अध्यक्षता कर रहे प्रेस कौंसिल के प्रधान प्रफुल्ल नागपाल व पार्षद अरूण वधवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया।
आयोजन में पंजाब विरासत व पर्यटन विकास बोर्ड, नगर परिषद, शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब, सरहद सोशल वेलफेयर सोसायटी, टी-ट्वेंटी क्रिकेट क्लब, क्राइम प्रिवेंशन आर्गेनाइजेशन व जिला प्रशासन भी सहयोग कर रहे हैं। फेस्टिवल की पहली रात का आगाज सूफियाना ग्रुप इबादत ने कलाम प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद 'आवाज पंजाब दी' गुरनाम भुल्लर ने धार्मिक गीत, ज्योति किड्स केयर होम के बच्चों ने 'सेव ट्री एंड वाटर', 'बाल मजदूरी', 'बाल विवाह', 'महगाई', 'भू्रण हत्या' और 'भ्रष्टाचार' के खिलाफ कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। गुरु गोबिंद सिंह यूथ क्लब ने 'साडे ही पैसे नाल सरकारा चलदिया' ने गीत पर कोरियोग्राफी पेश कर रिश्वतखोरी दूर करने का संदेश दिया। 'नीलाम घर' का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मंच संचालन रवि खुराना और डोली ने किया।
इस मौके पर रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रीतम कौर, परमजीत सिंह वैरड़, गगनदीप, जसविन्द्र सिंह चावला, पीआरओ लछमण दोस्त, पंकज धमीजा आदि उपस्थित थे।
----
घनश्याम शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
फाजिल्का: फेस्टिवल की पहली रात संजीव सिनेमा में पिछले 34 साल से फिल्में चलाने वाले घनश्याम शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। एसोसिएशन के संरक्षक डा. भूपिन्द्र सिंह ने जिला फाजिल्का को ग्राीन एंड क्लीन बनाने, प्रधान उमेश कुक्कड़ ने बाधा झील बचाने के लिए आगे आने व सचिव नवदीप असीजा ने युवा वर्ग को समाजसेवा का संदेश दिया।
----
आज सम्मानित होंगी महिला प्रतिभाएं
फाजिल्का: सचिव असीजा ने बताया कि शनिवार को पुष्पा हस नाइट में तीरंदाज मनवीर कौर, कैप्टन संध्या कटारिया, मदर टेरेसा अवार्डी संदीप कौर और कुश्ती खिलाड़ी सुखविन्द्र कौर को सम्मानित किया जाएगा।
Fazilka heritage festival opens, calls for saving ecology
Fazilka, April 6
Fazilka's famous heritage festival, a four-day art and cultural extravaganza, began with much fanfare on Thursday night. The theme of the event this year is saving water, trees, earth, energy, fight against social evils and promoting rich heritage of this historical town.
On the inaugural day, a new slogan "Hug Trees Hug Life" was given to the society with an aim to protect the green cover from further damage.
The sixth heritage festival is being organised by the Graduate Welfare Association, Fazilka (GWAF), in association with the Punjab Heritage and Tourism Promotion Board.
"This event will not only promote the vibrancy of Fazilka's culture and Punjabiat in the border region of Punjab but will also help in establishing Fazilka as a brand city," hoped Dr Bhupinder Singh, patron of the GWAF. Municipal Council president Anil Sethi inaugurated the festival by lighting a lamp.
Ghanshayam Sharma, who successfully performed as a projector man for 34 years in the local Sanjeev Cinema, was conferred with the Life Time Achievement Award by GWAF president Umesh Chander Kukkar, general secretary Navdeep Asija, working president Pritam Kaur, Shaheed Bhagat SinghYouth Club president Pamma Warer and others.
On the occasion, the historical building of the Fazilka clock tower (a car free zone area) was illuminated. Youths danced till midnight to the live rock band performances in front of the clock tower.
In a stage performance, tiny-tots of the Joyti Kids Care Home exhorted the gathering to save trees, water, stop using polythene, checking female foeticide, child labour and child marriage besides conserving fuel and energy, and using solar equipment. They also denounced inflation, corruption and other social evils.
Performances by the Ibadat Musical group of Fazilka, Gurnam Bhullar, the recipient of the Nikki Awaz Punjab Di and Awaz-e-Punjab award by a Punjabi television channel, and a drama enacted by the artistes of the Guru Gobind Singh Yourth Club mesmerised the audience till midnight.
http://www.tribuneindia.com/2012/20120407/bathinda.htm#3
Fazilka festival begins, celebrations special this year- Hindustan Times
The Graduates Welfare Association of Fazilka ( GWAF) and local administration are partners in the venture. The festival will promote Fazilka's culture and heritage worldwide and the Punjabi language in the border region.
" Another mission behind the event is to position the city of Fazilka as a brand," said Navdeep Asija, general secretary of the GWAF. The branding will support the local handicrafts, workmanship, sweet makers, which will create jobs through tourism in the region.
The focus this year is on rural tourism. Anand Utsav last year had received backing from the Punjab Heritage and Tourism Promotion Board ( PHTPB). " Again, the board is out in support," said Bhupinder Singh, patron of the GWAF. " Already, the GWAF works with the Punjab tourism department as adviser for implementing the ' ecocab- dial a rickshaw' concept in various cities."
The festival highlights this year will be nights dedicated to the youth, women, and armed forces. " At Sanjay Gandhi Memorial Park, Fazilka, we have divided 5 acres into art, food and cultural zones," said Umesh Kukkar, president of the GWAF. In the food zone, visitors can savour the taste of the border region. The clock tower city centre has been decorated and music will play there continuously during the celebrations.
The heritage festival already has helped Fazilka create country's first car- free zone. Last year, Ecocab- Nano was launched at this event only. The food street concept from Fazilka was implemented in state capital Chandigarh. Fazilka's concept of " social infrastructure building through festivals" is being included in the curriculum of the department of transport, and the University of Technology, Vienna, in Austria.
It's the first heritage festival after Fazilka attained its district status. " The district administration will go all out to make it a success," said deputy commissioner Basant Garg.
Friday, April 6, 2012
रंग बदलते रहे, जिंदगी वही रही
Wednesday, April 4, 2012
Supreme Court bats for poor rickshaw pullers
"YOU CANNOT ROB A POOR MAN OF HIS LIVELIHOOD":A rickshaw puller out earning his livelihood in Delhi
The Supreme Court on Monday upheld a Delhi High Court order holding that municipal authorities could not cap the number of licences for cycle rickshaws as putting any such restriction or fixing a ceiling would amount to denial of the people's basic right to earn a livelihood.
A Bench of Justice G. S. Singhvi and Justice S. J. Mukhopadhyaya, dismissing an appeal filed by the Municipal Corporation of Delhi against the Delhi High Court order, said that making such provisions in 2007 (putting a cap of 99,000 on the number of rickshaws in the Capital, levying fines of Rs.5 to 50, etc.) in municipal by-laws would amount to abolition of rickshaws which were not only a source of bread and butter for the poor but also cheap transport for the common man.
The Court expressed concern over the plight of poor rickshaw pullers and questioned the MCD for bringing the controversial rules. On the contrary, it said, no law was being made to discourage reckless violations of the Motor Vehicles Act and rampant killing of people by drunken driving.
Justice Singhvi said, "The mind-set of the officers is….how can rickshaw pullers have a right under the Constitution! You (authorities) are not prepared to scrap cars, impound their licences and put the violator behind bars for at least ten years for drunken driving and killing people. Just because a person (rickshaw puller) is weak and meek does not mean he has no right. In your (MCD's) so-called vision, you must have thought that by scrapping rickshaws there will be enough space for cars and other vehicles on the roads."
Appearing for Manushi Sangathan, counsel Prashant Bhushan told the Court that the MCD had put a ceiling of 99,000 for grant of cycle rickshaw licences in the Capital, though there might be about five lakh rickshaws plying in Delhi. These rickshaws did not have licences because no new licences were being issued.
The Bench after hearing counsel for the parties declined to interfere with the High Court order quashing the municipal rules.
Do not test our patience, High Court warns UT : Ecocabs and Car Free Zones
Raps UT for dragging feet on making Sector 17 vehicle-free zone; shop owners' lawyer suggests sharp hike in parking rates