Showing posts with label Ecocab. Show all posts
Showing posts with label Ecocab. Show all posts
Wednesday, May 12, 2010
सरकार, विधायक व नगर कौंसिल को नोटिस
चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार, डीसी , फाजिल्का नगर कौंसिल एवं विधायक सुरजीत ज्याणी को 17 अगस्त के लिए नोटिस जारी किया है।
हाईकोर्ट ने यह आदेश फाजिल्का के निवासी नवदीप असीजा की याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया।
नवदीप ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके संगठन ने फाजिल्का में साइकिल रिक्शा चलाने वाले लोगों के लिए एक अनूठी स्कीम शुरू की है। इसके तहत पूरे फाजिल्का को पांच जोनों में बांटा गया है। हर जोन में रिक्शा खड़ा करने के लिए एक स्टैड़ उपलब्ध करवाया गया, जिसमें एक फोन भी मुहैया कराया गया। अगर किसी व्यक्ति को रिक्शा की जरूरत हो तो वह टेलीफोन कर रिक्शा मंगा सकता है। उसे रिक्शा स्टैंड पर आने की जरूरत नहीं पड़ती। इतना ही नहीं, उनके संगठन ने रिक्शा का वजन भी कम किया है।
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक सुरजीत ज्याणी इस स्कीम को पंसद नहीं करते और उनके एक आदमी केवल कृष्ण ने रिक्शा स्टैंडो पर कब्जा कर किराये पर उठा दिया। संगठन ने इसकी नगर कौंसिल के अधिकारियों से की, जिन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। डीसी से भी शिकायत की गई। इसके बावजूद रिक्शा स्टैंडो से अवैध कब्जे नहीं हटे। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से इस मामले में उचित कदम उठाने का आग्रह किया
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/punjab/4_2_6406229.html
Tuesday, May 4, 2010
आखिरकार जारी करना पड़ा नोटिस
भास्कर न्यूज, 2nd May 2010
साइकिल बाजार में नगर कौंसिल की जगह पर एक दुकानदार द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाने को लेकर चल रहे विवाद पर आखिरकार कौंसिल को कदम उठाना ही पड़ा। कौंसिल की ओर से शुक्रवार को दुकानकार को अवैध कब्जा छोडऩे का नोटिस जारी कर दिया गया। कौंसिल ने दुकानदार को चेतावनी दी है कि अगर छह घंटे में अवैध कब्जा नहीं छोड़ा गया तो कौंसिल अमला कब्जा हटा देंगे। उधर अवैध कब्जा हटाने को लेकर संघर्ष कर रही रिक्शा यूनियन ने कौंसिल की सराहना करते कहा है कि यह कदम पहले ही उठाया जाना चाहिए था।
क्या है मामला
करीब दो माह पूर्व जब उक्त जगह पर कौंसिल शौचालय का निर्माण करवा रही थी तो रिक्शा यूनियन व केवल कुमार ने शौचालय बनाने का विरोध किया था। कौंसिल ने दोनों के लिए ही उक्त जगह पर अलग अलग स्थान रखने का बीच का रास्ता निकाला था। उस समय शौचालय के बाहर रिक्शा खड़े करने व तथा एक कॉर्नर पर केवल कुमार की पकौड़ों की दुकान लगाने का निर्णय लिया
गया था। दुकानदार ने 19-20 मार्च की रात दुकान पर शटर लगाकर कब्जा जमा लिया। जिसका रिक्शा यूनियन ने जमकर विरोध किया। यूनियन सदस्यों का कहना था कि उक्त जगह पर वह रिक्शा खड़ी करते थे, जबकि शटर लग जाने से यहां पर रिक्शा खड़ी नहीं की जा सकती है। इस विरोध के बाद चौक पर पकौड़े लगाने वाले केवल कुमार को उक्त शटर को उखाडऩे को कहा गया। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसी के विरोध में रिक्शा यूनियन ने चौक पर कई बार धरना प्रदर्शन किया और शटर को उखाडऩे की मांग लगातार करते रहे।
दुकान पर चिपकाया नोटिस
नगर कौंसिल की ओर से जारी नोटिस को लेने पर जब दुकानदार ने इंकार कर दिया तो कौंसिल कर्मचारी की ओर से दुकान पर नोटिस चिपका दिया गया। कार्यकारी अधिकारी तिलक राज वर्मा ने बताया कि कौंसिल की ओर से दुकानदार केवल कुमार को अवैध कब्जा छोडऩे का नोटिस जारी कर दिया गया है, अगर दुकानदार ने छह घंटे में अवैध कब्जा नहीं छोड़ा तो कौंसिल की ओर से कब्जा हटा दिया जायेगा।
मंत्री से होगी शिकायत
रिक्शा यूनियन के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि चंद सियासी नेताओं की शह पर दुकानदार ने अवैध कब्जा किया है, जिस कारण कई दिन तक दुकानदार के खिलाफ कार्रवाही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि दुकानदार और उक्त सियासी नेताओं के बीच हुई बातचीत उनके पास मौजूद है, जिसका खुलासा सोमवार को जनता के सामने किया जायेगा। उधर ग्रेजूऐटस वैलफेयर एसोसिऐशन फाजिल्का के सचिव नवदीप असीजा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश से फाजिल्का ईको कैब की तर्ज पर पंजाब भर में शुरू किए जा रहे प्रोजेक्ट पर अगले सप्ताह स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालीया के साथ बैठक है, जिसमें रिक्शा चालकों के सामने मुश्किलें पैदा कर रहे नेताओं की पोल खोली जाएगी।
http://www.bhaskar.com/2010/05/01/500427-927481.html
Subscribe to:
Posts (Atom)