Showing posts with label Fazilka Twentry Twenty Cricket. Show all posts
Showing posts with label Fazilka Twentry Twenty Cricket. Show all posts

Monday, September 14, 2009

पक्के इरादे से मिली सफलता

Sep 13, 09:35 pm

फाजिल्का-कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो। किसी शायर ने यह शेयर यूं ही नहीं लिखा बल्कि इसे सच साबित करने वाले भी इस जहां में मौजूद है। फाजिल्का जैसे सरहदी शहर में पहले राज्य, अब राष्ट्र और 16 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के टी-20 टूर्नामेंट करवाने का गौरव दिलाने वाले पंकज धमीजा आसमां में छेद करने की तबियत के मालिक है। बहुत कम संसाधनों के बावजूद फाजिल्का में इतने बड़े सफल आयोजन व भावी योजनाओं को लेकर दैनिक जागरण ने धमीजा से बात की तो उन्होंने अपने मंसूबे कुछ इस तरह प्रकट किए। स्थानीय डीसी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नियुक्त क्रिकेट कोच पंकज धमीजा ने बताया कि वह क्रिकेट के क्षेत्र में फाजिल्का के लिए कुछ करे। इसके लिए उसे क्रिकेट का फटाफट संस्करण टी-20 सबसे उपयुक्त लगा। इसलिए उन्होंने सबसे पहले फाजिल्का की टी-20 क्रिकेट टीम व एसोसिएशन गठित की और पंजाब टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन से एफीलिएशन प्राप्त की। उनकी एसोसिएशन व टीम ने कड़ी मेहनत से जल्द ही जिले का दर्जा हासिल कर लिया। फिर उन्होंने फाजिल्का के इन्हीं मैदानों में राज्य स्तरीय टी-20 मैचों का आयोजन करवाया जो बेहद सफल रहा। इसी से उन्हे यहां पर राष्ट्र स्तरीय मैच करवाने का हौसला भी मिला और आज परिणाम सबके सामने है। उनकी व उनकी टीम की मेहनत सदका फाजिल्का की धरती को न केवल राष्ट्र स्तरीय बल्कि 15 से 20 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट त्रिकोणीय श्रृंखला के आयोजन की मेजबानी का सुनहरी मौका मिला है। बाल गंगाधर तिलक नैशनल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में देश में अव्वल रही टीम को बांग्लादेश व अफगानिस्तान की टीम के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलने का मौका मिलेगा। टीम व आयोजन की सफलता के साथ धमीजा से उनकी सफलता बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि टीम, फेडरेशन व फाजिल्का के लिए कुछ करने कर दिखाने का सिला उन्हे मिल चुका है। उनकी मेहनत को देखते हुए इंडियन टी-20 क्रिकेट फेडरेशन ने उन्हे अपना लायजन आफिसर नियुक्त कर देश की सभी टी-20 टीमों के निरीक्षण का प्रभार सौंपा है। साथ ही राष्ट्र स्तरीय चैंपियनशिप की सफलता पर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट फेडरेशन के मिस्टर पाल ने धमीजा को अमरीका आकर टूर्नामेंट आयोजन कर बुलावा भेजा है। धमीजा अपनी सफलता के सफर में सहयोग का श्रेय अपनी एसोसिएशन के संरक्षक जगजीत सिंह बराड़, कोच नरेश गोगी, परमजीत सिंह वैरड़ व सभी सहयोगियों को देते है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/punjab/4_2_5787081.html

Friday, September 4, 2009

क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू-Fazilka T20 Cricket

फाजिल्का-क्रिकेट के नए फटाफट संस्करण टी-20 क्रिकेट के जुनून से भारत-पाक सीमा पर बसा फाजिल्का भी वीरवार को पूरी तरह सरोबार हो गया। इंडियन टी-20 क्रिकेट फेडरेशन द्वारा पंजाब टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से तीन से 15 सितंबर तक फाजिल्का में होने वाली बाल गंगाधर तिलक नेशनल टवेंटी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया ने स्पो‌र्ट्स फ्लैग फहराकर किया। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देश के कई राज्यों की 32 टीमों के लगभग खिलाड़ी व उनकी टीमों के प्रबंधक फाजिल्का पहुंच चुके है। पहले दिन के उद्घाटन मैच मुंबई व चंडीगढ़ की टीम के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पहले घुबाया ने टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया। सेठ करण गिलहोत्रा, कांग्रेस नेता दविंदर सचदेवा व डीएसपी कर्मजीज सिंह ने टास करवाकर पहला मैच शुरू करवाया। इससे पहले सांसद घुबाया ने राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी फाजिल्का को दिए जाने पर इंडियन टवेंटी-20 क्रिकेट फेडरेशन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि खेलें ही है जो देश को एक सूत्र में पिरो युवाओं को नशे से दूर रख सकती है। उन्होंने आयोजन में अपनी तरफ से एक लाख रुपया सहायता देने की घोषणा की। उद्घाटन समारोह में मंच संचालन बंटी शर्मा ने किया। इस अवसर पर चैंपियनशिप के प्रायोजकों में थंडरबोल्ट, जगत मोर्चा फाउंडेशन, निवेश कंपनी प‌र्ल्स, अमृत वनस्पति आदि शामिल है। सभी टीमों के ठहरने व खाने पीने का प्रबंध सरकारी एमआर कालेज, अगवाल धर्मशाला व शहर के विभिन्न होटलों में किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन छह मैच हुआ करेगे। इसके लिए सरकारी एमआर कालेज, बीएसएफ ग्राउंड व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान चुने गए है। कमेंट्री की कमान बिहार से आए अवनीश नंदन संभाल रहे है। स्पोट्स फ्लैग लहराने के मौके पर सांसद घुबाया के साथ पंजाब टवेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पंकज धमीजा, सेठ करण गिलहोत्रा, मार्केट कमेटी चेयरमैन अशोक जैरथ, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सेठी, प्रो. त्रिभुवन राम, परमजीत सिंह वैरड़, जगजीत सिंह बराड़ अविनाश वडेरा, पीयूष राणा व अन्य सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा फाजिल्का टी-20 एसोसिएशन के रजनीश कामरा, प्रो. त्रिभुवन राम, ब्लाक समिति चेयरमैन एडवोकेट रंजीज सिंह धालीवाल, जगत मोर्चा फाउंडेशन के एमडी सिकंदर सिंह, हरीश कुमार, सीमा शहंशाह, नरेश गोगी, रवि खुराना, गुरप्रीत सिंह संधू, एडवाकेट संजीव मार्शल, संजीव नागपाल, जसविंदर सिंह चावला, ट्रक यूनियन अध्यक्ष संदीप कालड़ा, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिहाग, अशोक वाट्स, नगर थाना प्रभारी बलजीत सिंह सहित हजारों लोग मौजूद थे।