Tuesday, June 15, 2010

बच्चें को दी शिक्षा और करियर की जानकारी

भास्कर न्यूज
14th June 2010
फाजिल्का नॉलेज सिटी कैंपेन के तहत बच्चों को विभिन्न विषयों व करियर संबंधी जानकारी देने के लिए ग्रेजूएट्स वेलफेयर एसोसिएशन फाजिल्का की ओर से रविवार को एजूकेशन फेयर 2010 का समापन किया गया। इसमें देश विदेश के विभिन्न कालेजों की ओर से बच्चों को नि:शुल्क जानकारी दी गई।

शिक्षा के बारे में मालवा क्षेत्र का पहला महाकुंभ अरोड़वंश भवन में देर सांय तक चलता रहा। इसमें करीब आठ सौ विद्याथियों ने जानकारी हासिल की। फेयर में देश के विभिन्न कालेजों की ओर से स्टालें लगाई गई। फेयर में संस्था के सचिव इ्रजी. नवदीप असीजा, डा. रजनीश कामरा, विक्रम आहूजा, एडवोकेट मनोज त्रिपाठी, पंकज धमीजा आदि मौजूद थे। 

देश-विदेश के कालेजों ने लिया हिस्सा : संस्था के सचिव इंजीनियर नवदीप असीजा और फाजिल्का नॉलेज सिटी कंपेन के चेयरमैन डा. रजनीश कामरा ने बताया कि ज्वाला बाई नत्थू राम चैरीटेबल एंड ऐजूकेशन ट्रस्ट और गीता सॉफटैक कंप्यूटर्स के सहयोग से आयोजित इस फेयर में उत्तर भारत के प्रमुख कालेजों ने भाग लिया। इनमें चंडीगढ़ के रियात बारह ग्रुप, अदेश ग्रुप ऑफ इंच्टीटयूट, गुरुराम दास इंच्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्रालॉजी और सिक्किम-मनिपाल यूनिवर्सिटी के अलावा न्यूजीलैंड और कनाडा के कालेज प्रमुख थे। फेयर में सर्दन इंच्टीटयूट ऑफ टैक्रालॉजी न्यूजीलैंड, दुरहास कालेज कनेडा, जार्जीयन इन्च्टीटयूट कनेडा, सैनिका कालेज ऑफ इम्लाइड आर्टस एंड टैक्रालॉजी ने भी भाग लिया। इस मौके पर चण्ंडीगढ़ के ग्लोबल कंसरटेंट द्वारा विदेश जाकर पढऩे और वीजा प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क जानकारी दी गई। यह पहला अवसर है जब पंजाब टैक्रीकल यूनिवर्सिटी के अफीसरस की ओर से यूनिवर्सिटी की पढ़ाई और दखिले के बारे में जानकारी दी गई। फेयर में विभिन्न कालेजों में मौके पर ही दाखिला दिया गया। छात्र छात्रों ने न्यूजीलैंड एमबसी के पूर्व वीजा अफसर से मिलकर न्यूजीलैंड जाने के बारे में सीधी जानकारी भी प्राप्त की।

No comments: