Wednesday, September 8, 2010

शिक्षक पर राष्ट्र की जिम्मेदारी : मास्टर मोहन लाल

जागरण संवाद केंद्र, फाजिल्का

परिवहन मंत्री पंजाब मास्टर मोहन लाल ने मंगलवार शाम को श्री अरोड़वंश भवन में सरहद सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित अध्यापक सम्मान समारोह में बेहतरीन सेवाएं देने वाले 25 शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक पर पूरे राष्ट्र की जिम्मेदारी है और जो इसका निर्वाह नहीं कर सकता उसे अध्यापन छोड़कर अन्य पेशा अपना लेना चाहिए।

उन्होंने सोसायटी के प्रकल्प की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुरजीत ज्याणी ने की। उपस्थिति को समाज सेवक कर्ण गिल्होत्रा ने भी संबोधित किया।

मुख्य मेहमान मास्टर मोहन लाल, विधायक ज्याणी, कर्ण गिल्होत्रा, एसडीएम अजय सूद, एसडीएम राजीव पराशर, नप अध्यक्ष अनिल सेठी, अशोक जैरथ, चेयरमैन रणजीत सिंह धालीवाल, भाजपा अध्यक्ष जगदीश सेतिया ने पाच रिटायर्ड अध्यापकों सदा लाल ग्रोवर, चानन लाल तनेजा, जितेन्द्र सिंह ग्रोवर, कृष्णा शर्मा, राज कृष्ण सेठी को सम्मानित किया। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल शिक्षकों में से संदीप आर्य (गांव केरिया), गोबिन्द कुमार (बस्ती हजूर सिंह स्कूल), अमित अरोड़ा( गांव खानपुर), उर्मिला ग्रोवर(आर्य पुत्री पाठशाला),बंता सिंह (गांव आसफवाला के), राज कुमार (तेजा रूहेला) सम्मानित किए गए।

इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी अध्यापकों में लालोवाली स्कूल के प्रिंसिपल रत्न लाल कटारिया, कबूलशाह खुब्बन के संदीप अनेजा, सीसे स्कूल की सुधा कटारिया, कीड़ियांवाली के हेडमास्टर पंकज अंगी, लाधूका मंडी के पवन कुमार, मंडी अमीनगंज के हेडमास्टर हस राज, जलालाबाद की सरला सचदेवा, अनिता रानी, प्रिंसिपल चंद्रकाता, सुनीता नारग, प्राइवेट स्कूल शिक्षकों में डीएवी स्कूल की सुषमा चुचरा, होली हार्ट स्कूल की संध्या नारग, सर्वहितकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल पवन सेतिया, गाडविन स्कूल घल्लू के अभिलेख शर्मा सम्मानित किए गए। सरकारी एमआर कालेज के संस्थापक परिवार को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। परिवार के सदस्य विनोद बासल ने सम्मान प्राप्त किया।

स्टेट अवार्ड पाने वाले अध्यापक विजय गुप्ता, शिक्षाविद राज किशोर कालड़ा, यूसीमास में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण के लिए होली हार्ट डे बोर्डिग स्कूल के गुरचरण तनेजा भी सम्मानित किए गए। होली हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने भू्रण हत्या विरोधी कोरियोग्राफी पेश की। सोसायटी के अध्यक्ष राकेश नागपाल, मनोज नागपाल व दीपक नागपाल ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया।

No comments: