Thursday, May 26, 2011

फाजिल्का में एजूकेशन फेयर 29 को

जागरण संवाद केंद्र, फाजिल्का

दसवीं या बारहवीं पास विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के बारे में सही जानकारी हासिल करने के लिए दिल्ली, अमृतसर या अन्य बड़े शहरों की तरफ रुख करना पढ़ता है, जहा उनका हजारों रुपये खर्च हो जाता है।

विद्यार्थियों की इस समस्या को दूर करने के उद्देश्य से ग्रेजुएट्स वेलफेयर एसोसिएशन फाजिल्का की ओर से 'फाजिल्का नॉलेज सिटी कंपेन' के तहत एजूकेशन फेयर का आयोजन किया जा रहा है। मालवा क्षेत्र का सबसे बड़ा और फाजिल्का में दूसरा एजूकेशन फेयर 29 मई को राम पैलेस में लगेगा, जो सुबह 10 बजे से देर शाम तक चलेगा। इस निशुल्क फेयर में विभिन्न विषयों पर सेमिनार के माध्यम से शिक्षा और करियर के बारे में जानकारी दी जाएगी।

फेयर में उत्तर भारत के प्रमुख कालेज भाग लेंगे। इसमें चंडीगढ़ के रियात बारह ग्रुप, आदेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, गुरु राम दास इंस्टीट्यूट ऑफ इजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी और सिक्किम मनीपाल यूनिवर्सिटी के अलावा देश भर के कई नामवर कालेज भाग लेंगे। फेयर में उत्तर भारत के प्रमुख कालेजों के अलावा न्यूजीलैंड और कनाडा के कालेज भी भाग लेंगे।

डा. रजनीश कामरा ने बताया कि फेयर में सर्दन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूजीलैंड, दुरहास कालेज कनाडा, जार्जीयन इंस्टीट्यूट कनाडा भाग लेंगे।

इस मौके पर चंडीगढ़ के ग्लोबल कंसरटेट द्वारा विदेश जाकर पढ़ने और वीजा प्राप्त करने के लिए निशुल्क जानकारी दी जाएगी। फेयर में विभिन्न सरकारी कालेजों में मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा। यह पहला अवसर है जहा न्यूजीलैंड ऐंबसी के पूर्व वीजा अफसर से मिलकर न्यूजीलैंड जाने के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। फेयर में इजीनियरिग मेडिकल, होटल मैनेजमेंट, मास कम्यूनिकेशन, बीबीए, एमबीए, फार्मेसी और लॉ आदि की जानकारी दी जाएगी।

No comments: