Saturday, February 26, 2011

Rail Budget : Abohar-Fazilka rail link perks up border towns

Chander Parkash/ TNS
Abohar/Fazilka, February 25

The residents of Abohar and Fazilka, border towns in Ferozepur district and various villages falling under their respective jurisdiction, had a reason to cheer today as the Union Railway Minister Mamata Banerjee has given an effective hint in connection with the commissioning of the much awaited Abohar-Fazilka rail link for the passengers in the current year. In her railway budget speech delivered in Parliament today, Mamata has sanctioned a new train for the Abohar-Fazilka track, which is likely to be operational by March this year.

Vishwesh Chobey, Divisional Railway Manager (DRM), Ferozepur, said Banerjee had sanctioned a new train for the Abohar-Fazilka link. Hence, it had become certain that the rail link would start its operation on a commercial basis, this year.

The residents of Abohar and Fazilka regions of Punjab and the adjoining Sriganganagar district of Rajasthan have been waiting for commencing of train service on the Abohar-Fazilka section for the last eight years.

The establishment of the rail link has been delayed and hence, its cost of construction has gone up to Rs 210 crores from the original estimate of Rs 88 crores, which was worked out for it in the initial stage. This important rail link was sanctioned in 2003 by the Ministry of Railways on the consistent demand of people and politicians of these regions. The foundation stone was laid down by the then Union Railway Minister Nitish Kumar in 2004.

The rail link was supposed to be operational in 2007. However, the physical work was almost completed in the recent past and trial run was expected to start any time. The rail link, when becomes operational, will set up direct train connectivity between Ferozepur border district of Punjab and Sriganganagar border district of Rajasthan.

Besides, it would open new rail routes for Abohar and Fazilka. The trade activities in these border towns are also expected to pick up with the commencement of the new rail link.

Raj Sadosh adds: Sweets were distributed in the old grain market area here today after the Railway Minister announced the much-awaited Abohar-Fazilka passenger train. However, Hanuman Dass Goyal, vice-president, Railway Passengers Association, regretted that the minister had not accepted other demands even when scores of memorandums seeking more facilities for the commuters had been sent to her.

सीमांत किसान हुए उम्मीदवान

पाकिस्तान की ओर से होने वाली हथियारों और नशे की तस्करी के अलावा घुसपैठ पर नकेल कसने के लिए भारत सरकार की ओर से भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 90 के दशक में लगाई गई तारबंदी के पार के किसानों को उम्मीद है कि सरकार की ओर से पेश होने वाले बजट में उन्हें मुआवजे के तौर पर स्पेशल फंड दिया जाएगा। 

यह मुआवजा किसानों को पिछले 14 साल से नहीं मिल रहा। बार्डर एरिया संघर्ष कमेटी के नेता कामरेड शक्ति, बार्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह और सचिव लीलाधर शर्मा ने बताया कि 1989 में सरकार द्वारा सरहदी जिलों फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में कोबरा तार लगाई गई थी। जिस कारण हजारों किसानों की कृषि योग्य भूमि तारबंदी के पार आ गई। जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ गई। उन्होंने बताया कि किसान जहां 24 घंटे अपने खेतों की रखवाली करते थे, तारबंदी के बाद वे मात्र आठ घंटे ही अपने खेत की रखवाली कर पाते हैं। इसके चलते उनके खेत असुरक्षित हो गए। उन्होंने बताया कि इस कारण कृषि कम होने लगी। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। उस समय मुख्य सियासी सचिव एमएल कपूर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। जिसने फैसला दिया कि तारबंदी के पार किसानों को 2500 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। 

गांव मुहार जमशेर के पूर्व सरपंच हरबंस सिंह ने बताया कि उन्हें सिर्फ दो तीन साल ही मुआवजा दिया गया। इसके बाद 1997 से लेकर आज तक मुआवजा नहीं मिला। जिससे किसानों की हालत बदतर हो गई। कामरेड शक्ति ने बताया कि किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर उनका संगठन संसद भवन का घेराव कर चुका है और इस बारे में गृह सचिव व सुरक्षा विभाग को भी मांग पत्र  दिया गया है। अब उन्हें उम्मीद है कि अगले बजट में किसानों के लिए स्पेशल फंड पास किया जाएगा। उन्होंने यह मांग भी की है कि किसानों का मुआवजा 5000 रुपए किया जाए। इससे किसानों की हालत में कुछ सुधार होगा।

गोल्डन टै्रक को लंबे समय से एक्सप्रेस ट्रेन की बाट

रेलवे की ओर से देश भर मेें एक कोने से दूसरे कोने तक जोडऩे के लिए रेल लाइनों का जाल बिछाया गया है और उन पर तेज दौड़ती गाडिय़ां मिनटों में ही दूसरे शहर तक पहुंच जाती हैं, लेकिन गोल्डन ट्रैक के नाम से मशहूर फाजिल्का का रेलवे स्टेशन एक्सप्रेस की इंतजार में एक सदी बिता चुका है। बार बार मांग करने के बावजूद यहां से कोई एक्सप्रेस रेल नहीं चली। 

इस बार क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि अगले बजट में फाजिल्का को एक्सप्रेस रेल जरूर मिलेगी। गौर हो कि फाजिल्का में 1886 में रेलगाड़ी आ गई थी। पहले यहां सेे पैसेंजर गाडियां चलती थी, मगर करीब एक दशक पूर्व से यहां से डीएमयू रेल चलाई जा रही है, लेकिन उसके साथ डिब्बों की कमी तो खटकती ही है, साथ ही यात्रियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि गाड़ी में शौचालय तक नहीं बनाया गया। यात्री प्रदीप कुमार ने बताया कि वह बठिंडा से अपने बच्चों के साथ फाजिल्का पहुंचा है, लेकिन डीएमयू गाड़ी में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिरोजपुर तक का रोजाना सफर करने वाले सोहन लाल ने बताया कि डिब्बों और शौचालय की कमी के कारण यात्री बहुत परेशान हैं। उन्होंने बताया कि यहां से पैसेंजर गाड़ी सिर्फ रेवाड़ी के लिए ही चलती है। अन्य शहरों में एक्सप्रेस रेल गाडिय़ां चलाई जा रही हैं, लेकिन फाजिल्का अभी तक डीएमयू गाड़ी तक ही अटका हुआ है। 

राजधानी और धार्मिक स्थानों से जोड़ों रेल : नॉर्दर्न रेलवे पेसेंजर समिति के अध्यक्ष डा. अमर लाल बाघला ने बताया कि 1990 से पूर्व फाजिल्का से मीटर गेज गाड़ी चलती थी। इसके बाद यह रेल बंद कर दी गई। इस कारण फाजिल्का से मुक्तसर के रेल रास्ते में आने वाले सभी स्टेशन नीचे रह गए हैं। उन्होंने इन्हें ऊंचा करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि फाजिल्का से कोटकपूरा तक 4एफके सुबह तीन बजे फाजिल्का से रवाना होती है। वह गाड़ी सुबह पंजाब मेल गाड़ी से यात्रियों का मेल नहीं करवाती। इस कारण यात्रियों को परेशानी होती है। 

इसके बाद सुबह 8:30 बजे रेलगाड़ी रवाना होती है। इस कारण खासकर मुलाजिमों को भारी परेशानी होती है और वे समय पर अपने कार्यालयों में नहीं पहुंच सकते। उन्होंने बताया कि मुक्तसर तक कोई सीधा मार्ग नहीं है, जहां से यात्री बसों में सफर कर सकें, इसलिए उन्हें रेल में ही सफर करना पड़ता है। 

समिति की ओर से यह भी मांग की गई है कि श्रीगंगानगर से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और अमृतसर तक भी सीधी रेलगाड़ी चलाई जाए जो वाया अबोहर फाजिल्का से होकर चले। इस बारे में वह डीआरएम, नॉर्दर्न रेलवे के जनरल मेनेजर और चेयरमैन को इस बारे में मिल चुके हैं

Tuesday, February 22, 2011

Toxicity victims await promised RO systems in villages Read more: Toxicity victims await promised RO systems in villages

FEROZEPUR: The fate of residents of Teja Rohela and Dona Nanka villages in Fazilka subdivision of Ferozepur district, hit by health problems, including neurologically impaired children, cancer cases, kidney ailments and infertility, as a result of multiple environmental toxicity, has not changed even as the local administration had promised better health facilities and installation of RO systems for supply of clean potable water. 

In June last year, TOI had prominently raised the issue of increasing cases of neurological disorders, cancer, arthritis and skeletal fluorosis among villagers, including those of Teja Rohela, Dona Nanka, Gatti No. 3 and Khubban. 

TOI report had highlighted how Teja Rohela and Dona Nanka have turned into villages of the diseased, with a large number of residents suffering from stunted growth. More alarming were cases of children and adults suffering from neurological disorders like cerebral palsy, mental retardation, autism, attention deficit and hyperactivity disorder (ADHD), learning disabilities and various other forms of undefined neuromuscular manifestations. 

Following TOI report, Kamal Kishor Yadav, deputy commissioner, Ferozepur, had visited the village along with a team of medical experts in June 2010 and promised to get RO systems installed to meet the potable water needs of the residents. He had also promised regular medical camps. Ironically, even after so many months, nothing has been done and residents of these villages continue to consume polluted water. 

"Even after the government had detected that multiple environment toxicity was adversely affecting us, nothing substantial has been done to improve our quality of lives. We are still forced to drink underground water as we do not have any other alternative," rued Raj Bakash, a local resident. 

"All the promises have turned out to be false," said Malkit Singh of Teja Rohela village. Raj Singh, another villager, told TOI that it was learnt that the administration had called tenders for installing RO system about four months ago. However, as the village did not have its own panchayat land to install it, the proposal was pending. It is only now that a local resident has offered a small piece of land for installing the plant. 

When contacted, Yadav repeated his previous promise that nearly 100 other villages in the district, where the drinking water is not fit for human consumption, are shortly getting RO Systems.

Read more: Toxicity victims await promised RO systems in villages - The Times of India http://timesofindia.indiatimes.com/india/Toxicity-victims-await-promised-RO-systems-in-villages/articleshow/7543839.cms#ixzz1EeazlR2A

Monday, February 21, 2011

धूम्रपान हड्डियों व नाड़ियों को कर रहा कमजोर

जागरण संवाददाता, फाजिल्का

देखने में भले चंगे लगने वाले लोग एक बिस्तर पर पड़े मरीज से भी ज्यादा बीमार हैं, इसका पता उम्र के 40 बसंत देखने के बाद से चलने लगता है। चालीस साल उम्र में ही बढ़ रहे हृदय रोगियों, हड्डी व जोड़ों के रोगियों और अनेक प्रकार की बीमारियों के शिकार लोग न केवल जल्द बूढ़े हो रहे हैं बल्कि 60-65 बरस की उम्र में मृत्यु का शिकार भी हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण लोगों का बिगड़ चुका रहन-सहन है। यह उद्गार डा. स्वामी भागेश्वर ने रविवार को बीकानेरी रोड पर एक नि:शुल्क हड्डी व जोड़ जांच शिविर के बाद 'दैनिक जागरण' के साथ बातचीत में प्रकट किए।

डा. भागेश्वर ने बताया कि उनके द्वारा जांचे 200 सौ मरीजों में से 180 से अधिक मरीज किसी न किसी हड्डी व जोड़ों के रोग से पीड़ित पाए गए हैं। उनमें यूरिक एसिड की समस्या वाले मरीजों की संख्या भी खासी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रोजाना टूथ ब्रश करना व नहाना जरूरी है, उसी तरह रोजाना व्यायाम करना व खान पान और रहन-सहन में संयम बरतना भी बहुत जरूरी है। लेकिन आज के जमाने में लोग काम पर ज्यादा और अपनी सेहत की ओर कम ध्यान देते हैं। सही समय पर सोना नहीं, सुबह जल्द उठना नहीं और जिस समय जो भी सही गलत मिला, अपनी जीभ के स्वाद के लिए उसे खा लेना आजकल लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। तली वस्तुएं खाने से लोग यूरिक एसिड की समस्या के शिकार हो रहे हैं। धूम्रपान जहां लोगों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है वहीं हड्डियों व नाड़ियों को भी कमजोर बना रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित रासायनिक खादों और स्प्रे से तैयार फसलें इंसान का शरीर खोखला कर रही हैं। रही सही कसर इंसान खुद खान-पान, रहन सहन में संयम न बरत कर और व्यायाम से दूर होकर पूरी कर रहा है। रात को भोजन के बाद और सुबह उठकर सैर व व्यायाम करने की आदत लोगों को कई बीमारियों से बचा सकती है।

Marked as males till last year, this transgender family to be finally counted in Census 2011

Fazilka, Sukhdeep Kaur

Once lecturer now spiritual guru, Puneet Mahant did it all for right to dignity

Ten years ago, Census 2001 had marked them as males. Again last year, this husband and wife were asked to fill in the forms as males during a survey for Punjab government jobs. Now, Census 2011, for the first time, has given Puneet Mahant and Poonam Mahant the right to mark their identity as what they are — transgenders. But this family's fight for right to dignity started many years before, through education.

Puneet was in Class XII when he realised that he was not like the 'others'. "I had no idea that I was a transgender as my mother, a transgender herself, never made me dance or sing at weddings; there was no clapping at home and she just told me to earn respect through education," says 34-year-old Puneet, who went on to complete his Master's in English and did a BEd and MPhil to become a guest lecturer at the Government College, Fazilka.

Wednesday, February 16, 2011

पर्यटकों को रिट्रीट सेरेमनी देखना पड़ता है महंगा - Fazilka Retreat Ceremony

अमृत सचदेवा, फाजिल्का

पंजाब हेरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड की सूची में शामिल होने के बावजूद फाजिल्का में पर्यटन स्थलों को विकसित करने की ओर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसका एक बड़ा उदाहरण भारत-पाक सीमा की रिट्रीट सेरेमनी बनी हुई है, जिसे देखना हो तो बाहर से आने वाले पर्यटकों व शहरवासियों को अपने निजी वाहन पर जाना पड़ता है। रोडवेज द्वारा यहां की सादकी चौकी व रास्ते में पड़ते भारत-पाक युद्ध के शहीदों की समाधि के लिए कोई बस नहीं चलाई गई। यहां तक कि सरहदी क्षेत्र के लिए कोई रोडवेज बस सेवा ही नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में भारत-पाक सीमा पर सिर्फ तीन जगह ही रिट्रीट सेरेमनी (दोनों देशों के सैनिकों द्वारा शून्य रेखा पर झंडा चढ़ाने व उतारने की रस्म) अदा की जाती है। उनमें से एक अमृतसर का बाघा बार्डर, दूसरा फिरोजपुर का हुसैनीवाला बार्डर व तीसरी जगह फाजिल्का की सादकी चौकी है। ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन फाजिल्का के पदाधिकारियों ने प्रयास करके फाजिल्का की सादकी चौकी, भारत-पाक युद्ध में शहीद वीर भारतीय सैनिकों की संयुक्त आसफवाला समाधि और अन्य कुछ स्थलों को पंजाब हेरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड की सूची में शामिल करवा लिया है, लेकिन उसके बावजूद फिरोजपुर जिले की सरकारी वेबसाइट में जिले के दर्शनीय स्थलों में फाजिल्का के पर्यटन स्थलों का कोई जिक्र नहीं किया गया। बीएसएफ के विजिटर रजिस्टर से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमाह सादकी चौकी पर करीब छह हजार पर्यटक पहुंचते हैं। यह संख्या दोगुनी से तिगुनी हो सकती है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि न तो सादकी चौकी और न ही आसपास के करीब एक दर्जन सरहदी गांवों के लिए रोडवेज की बस सुविधा है। जबकि इस मार्ग पर शहीदों की आसफवाला समाधि, तीन असम बटालियन के जवानों की समाधि, पाकिस्तान का हमला विफल करने के लिए बमों से उड़ाया गया बेरी वाला पुल आदि अनेक दर्शनीय स्थल हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक व शहरवासी जाना पसंद करते हैं। लेकिन बस सुविधा न होने के कारण या तो महंगी दरों पर अपने वाहन का प्रबंध करना पड़ता है या फिर अपना कार्यक्रम रद करना पड़ता है। बस सेवा के अलावा सादकी चौकी तक जाने के लिए वाहन रुकने के बाद पैदल के करीब एक किलोमीटर रास्ते के लिए रिक्शा या बैटरी रिक्शा, चौकी के इतिहास की जानकारी देने के लिए कोई पत्रिका या टीवी स्क्रीन, चौकी व आसफवाला समाधि पर कैंटीन आदि का प्रबंध करने की जरूरत है।

इस महत्वपूर्ण रूट पर कोई रोडवेज बस न होने के बारे में पूछने पर रोडवेज के अड्डा इंचार्ज जीवन सिंह ने बताया कि करीब दो दशक पहले सादकी चौकी के लिए बस सुविधा थी, लेकिन अब रोडवेज में बसों व कर्मचारियों की कमी के चलते सादकी सहित कई अन्य रूट बंद पड़े हैं।

Monday, February 14, 2011

वरदान साबित हो रहा है टैक्नालाजी मिशन आन काटन

अमृत सचदेवा, फाजिल्का

नरमा फसल की गुणवत्ता सुधार में टेक्नोलाजी मिशन आन काटन (टीएमसी) की लैब अहम भूमिका निभा रही है। फाजिल्का के काटन यार्ड में स्थित करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह लैब नरमे की गुणवत्ता सुधार किसानों को उसका अच्छा मूल्य दिला रही है। नतीजतन नरमा यहां पूरे देश की मंडियों से सर्वाधिक कीमत पर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि टेक्नोलाजी मिशन आन काटन की ओर से फाजिल्का में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से काटन यार्ड का निर्माण किया गया है, ताकि मंडी में उड़ने वाली धूल से नरमे की गुणवत्ता प्रभावित न हो। साथ ही करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से लैब में स्थापित मशीनरी नरमे की गुणवत्ता बढ़ाने में किसानों को पूर्ण सहयोग कर रही है। काटन यार्ड व लैब स्थापित होने से पहले अनाज मंडी में बिकने आने वाले नरमे के भाव व्यापारी ही गुणवत्ता के आधार पर तय करते थे। अब लैब में नरमे की हर क्वालिटी के प्रत्येक रेशे की जांच कर उसकी गुणवत्ता बताई जाती है। इससे किसान हक से नरमे का अधिक रेट व्यापारी से मांगता है और व्यापारी भी लैब रिपोर्ट के आधार पर अच्छा भाव देता है। हालांकि इस साल पाकिस्तान, चीन व पड़ोसी राज्य हरियाणा में नरमे की फसल नष्ट होने के कारण किसानों को भाव अधिक मिल रहा है, लेकिन गुणवत्ता के मुताबिक उचित मूल्य दिलाने में फाजिल्का की टीएमसी लैब भी पीछे नहीं है।

लैब प्रभारी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि लैब में 60-60 लाख कीमत की 3 हाई वाल्यूम टेस्टिंग मशीनें स्थापित की गई हैं। इनमें डाले गए नरमे के सैंपल से नरमे के रेशे की लंबाई का पता चलता है। हाई वाल्यूम टेस्टिंग मशीन के आपरेटर सुखदेव कंबोज ने बताया कि रेशे के अनुसार ही नरमे का उच्चतम भाव तय किया जाता है। लैब के किसान सूचना केंद्र के इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि लैब में एक टच स्क्रीन मशीन भी स्थापित की गई है। इसे मिशन द्वारा इंटरनेट के जरिए समय-समय पर अपडेट किया जाता है। इस मशीन से किसान मौसम के बदलाव, नरमे को लगने वाली बीमारियों, उसके कीड़ों की रोकथाम आदि की जानकारी खुद ही अंग्रेजी, पंजाबी व हिंदी भाषा में आसानी से प्राप्त कर सकता है।

एआईईईई की तर्ज पर मोक टेस्ट आज

Feb 14, 2011
जागरण संवाद केंद्र, फाजिल्का

नान मेडिकल ग्रुप के विद्यार्थियों के लिए एक मोक टेस्ट का आयोजन स्थानीय डीसी डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया। यह टेस्ट एआईईईई 2011 की तर्ज पर लिया गया। इस टेस्ट में फाजिल्का के अलावा अबोहर, मलोट, जलालाबाद, गुरुहरसहाय व फिरोजपुर के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पंजाब के प्रसिद्ध रयात बाहरा ग्रुप द्वारा ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन फाजिल्का के सहयोग से आयोजित इस टेस्ट में विद्यार्थियों को लाने और वापस ले जाने का खर्च भी ग्रुप द्वारा वहन किया गया। इस टेस्ट में अव्वल रहे विद्यार्थियों को रयात बाहरा ग्रुप की ओर से छात्रवृत्ति के अलावा 11 हजार, 51 सौ व 31 सौ रुपये नकद पुरस्कार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के लिए दिए जाएंगे। स्कूल प्रिंसिपल ऋतु मैनराओ ने कहा कि ग्रुप व एसोसिएशन द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। एसोसिएशन के सचिव नवदीप असीजा ने कहा कि ग्रुप के इस प्रयास से विद्यार्थियों को एआईईईई 2011 की तैयारी में काफी मददगार मिलेगी। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अलावा एसोसिएशन के संरक्षक डा. भूपेंद्र सिंह, डा. रजनीश कामरा, पंकज धमीजा, रवि खुराना, जलालाबाद से प्रोफेसर चुघ, मलोट से रोहित कालड़ा, इंजीनियर संजीव कालड़ा, फाजिल्का के कैप्टन एमएस बेदी, विकास शर्मा, वरुण खन्ना आदि मौजूद थे।

Sunday, February 13, 2011

सफेद सोने ने फाजिल्का में तोड़े देश के सारे रिकार्ड

संवाद सूत्र, फाजिल्का

सफेद सोने के नाम से विख्यात इलाके की प्रमुख फसल नरमे ने शनिवार को अधिकतम भाव पर बिकने के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। देश की सभी मंडियों में से फाजिल्का मंडी में नरमा 7085 रुपये प्रति क्विंटल बिका। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ही नरमा फाजिल्का मंडी में सात हजार रुपये प्रति क्विंटल हो गया था। अधिकारिक तौर पर मंडी में शुक्रवार को नरमा 6999 रुपये खरीदा गया था और निजी व्यापारियों ने सात हजार तक का भाव दिया था। फाजिल्का के काटन यार्ड स्थित टेक्नोलाजी मिशन आन काटन के इंचार्ज रोशन लाल शर्मा ने बताया कि यहां के नरमे की गुणवत्ता और इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी मांग के चलते शनिवार को नरमा 7085 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका।

राजनीतिक इच्छा शक्ति से सुधरेगी बाधा

अमृत सचदेवा, फाजिल्का

कौन कहता है कि आसमां में छेद नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो, कहावत सूख चुकी बाधा झील को सजीव करने के प्रयास में सही साबित हो सकती है। बशर्ते इस कार्य के लिए जुटे सामाजिक संगठनों को राजनीतिक इच्छा शक्ति का सहारा मिल जाए। अगर स्थानीय विधायक प्रयास करें तो झील को फिर से आबाद करने के लिए न केवल गांव की पंचायत से जमीन मिल सकती है बल्कि उसे रिचार्ज करने के लिए पानी भी गंग कैनाल की एस्केप से मिल सकता है।

उल्लेखनीय है कि पर्यटन स्थल एवं पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित होने की क्षमता वाली बाधा झील को फिर से सजीव करने के लिए सिर्फ गांव की पंचायत द्वारा झील के तल पर कृषि बंद करवाना और झील के पानी की बारी नियमित रूप से पानी मिलना जरूरी है। अगर स्थानीय विधायक सुरजीत ज्याणी चाहें तो पंचायत से जमीन ले सकते हैं। पंचायत को सिर्फ एक साल के ठेका का त्याग करना होगा जो महज एक लाख 20 हजार रुपये आता है। एक साल बाद उस झील में मछली पालन के ठेका राशि से दोगुनी आय होने लगेगी। वहीं विधायक ज्याणी ही सिंचाई विभाग द्वारा इस झील के लिए मंजूर पानी, जोकि बंद कर दिया गया है, फिर से शुरू करवा सकते हैं। इरीगेशन विभाग के एसई भगवंत सिंह वैरड़ ने कहा कि बाधा झील को भरने के लिए उसकी पानी की बारी व कुछ समय के लिए विशेष रूप से अलग-अलग नहरों के एस्केप से पानी लेना काफी है।

-----------

विधायक से मिलेगा एनजीओ का शिष्टमंडल

फाजिल्का : बाधा झील को सजीव करने के लिए प्रयासरत ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक भूपेंद्र सिंह व सचिव नवदीप असीजा ने बताया कि बाधा झील को पंचायत से लेकर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए एसोसिएशन मछली पालन का काम शुरू होने तक पंचायत को ठेका राशि अपने पल्ले से देने को भी तैयार है। इसके अलावा सजराना में सेमग्रस्त इलाके के पानी में मछली पालन के लिए तैयार होने वाली मछलियों की ब्रीड जोकि अब तक दूसरे राज्यों से मंगवानी पड़ती है, का उत्पादन बाधा झील में करने की सुविधा मिल जाएगी।

-----------------

बाधा झील का विकास जरूर करवाएंगे : विधायक

फाजिल्का: इस बारे में विधायक सुरजीत ज्याणी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर फाजिल्का में पर्यटन के विकास के लिए बाधा झील को सजीव किया जाना जरूरी है तो वह एनजीओ का हर कदम पर साथ देंगे। पंचायत से जमीन लेने से लेकर झील को रिचार्ज करने के लिए पानी का प्रबंध करने में वह हर सहयोग करेंगे।

Saturday, February 12, 2011

अवैध निर्माण निगल रहे बाधा झील की प्राकृतिक सुंदरता

भाग-3

अव्यवस्था

-झील क्षेत्र से गायब हुए राष्ट्रीय फूल व पक्षी

-पुडा कर चुकी है अवैध कालोनाइजरों को नोटिस जारी

अमृत सचदेवा, फाजिल्का

कभी फाजिल्का की शान रही व वर्तमान में सूख चुकी बाधा झील को सजीव करने के प्रयास में पंचायत द्वारा झील में खेती करवाना वहीं झील के आसपास हो रहे अवैध निर्माण इसकी प्राकृतिक सुंदरता नष्ट होने का कारण बन रहा है। यहां तक कि झील के आसपास पाए जाने वाले राष्ट्रीय पक्षी मोर व झील में पाए जाने वाले राष्ट्रीय फूल कमल भी लुप्त हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कभी बाधा झील में कमल के फूल खिलते थे, जो बेहद मनोरम दृश्य पेश करते थे। झील के आसपास स्थित खेतों व बागों में राष्ट्रीय पक्षी मोर भी दर्जनों की संख्या में पाए जाते थे लेकिन अब आलम यह है कि झील सूखने पर पंचायत ने उसमें खेती शुरू करवा दी है और आसपास अवैध कालोनियां बनने से राष्ट्रीय पक्षी मोर लुप्त हो गया है। अवैध कालोनियों का आलम यह है कि बाधा झील के आसपास जोकि नगर परिषद से बाहर का रकबा है, में कालोनियां काटने की होड़ लगी हुई है और धड़ाधड़ मकान बनाए जा रहे हैं जबकि पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथारिटी (पुडा) से किसी भी कालोनाइजर ने कालोनी निर्माण की मंजूरी नहीं ली है। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए पुडा ने सात कालोनाइजरों के खिलाफ बिना मंजूरी रिहायशी कालोनी बसाने के आरोप में फिरोजपुर के एसएसपी से मामला दर्ज करने की सिफारिश अक्टूबर 2010 में की थी लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया।

अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ पुडा की शिकायत पर मामला दर्ज करने बारे जब फिरोजपुर के एसएसपी कौस्तुभ शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गांव बाधा का मामला उनके नोटिस में नहीं है। वह इस बारे में जानकारी लेकर मामले का स्टेटस बताएंगे।

------------

सीवरेज बोर्ड भी कर चुका है अवैध कालोनाइजरों की मदद

फाजिल्का : बाधा झील के आसपास अवैध कालोनियां बसाने वाले कालोनाइजरों की मदद कांग्रेस शासनकाल में पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड द्वारा दिसंबर 2006 में भी की गई थी। बोर्ड ने 15 लाख रुपये की लागत से बाधा झील के निकट एक निजी भूमि पर ट्यूबवेल बोर करवाने का प्रयास किया था। लेकिन उक्त इलाका नगर परिषद की हद से बाहर होने की बात तूल पकड़ने पर बोर्ड ने तत्काल काम बंद करवा दिया था। लेकिन राजनीतिक शह पर उस कार्य पर खर्च हुए 15 लाख फिजूल गए।

Friday, February 11, 2011

सुविधा मिले तो नाविक भर दें पदकों से झोली

अमृत सचदेवा, फाजिल्का

कामनवेल्थ व एशियन गेम्स में देश को पदक दिलाने वाले जिले के रोविंग खिलाड़ी स्थानीय बाधा झील की हालत देख त्रस्त हैं। इसलिए वे लाखों खर्च कर चंडीगढ़ जाकर प्रशिक्षण लेने को मजबूर हैं। यह झील अब पूरी तरह से सूख चुकी है और पंचायत के सहयोग से यहां खेती की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स में जलालाबाद व फिरोजपुर के करीब 36 रोविंग खिलाड़ियों ने राष्ट्र स्तरीय मुकाबलों में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। इसके अलावा मंजीत सिंह ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल व लक्ष्मण सिंह ने राष्ट्रीय सतर पर गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। इन खिलाड़ियों में ज्यादातर खिलाड़ी राय सिख बिरादरी से संबंधित हैं। इस बिरादरी के लोग दरिया के किनारों पर ही बसते हैं और अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते हैं। बेहद दुर्भाग्य की बात है कि इन रोविंग खिलाड़ियों को अपने गृह क्षेत्र में ही नौकायन की सुविधा प्राप्त नहीं है। फिरोजपुर जिले के अधिकांश भागों में सतलुज दरिया में पानी हमेशा नहीं रहता। वहीं किसी समय सतलुज दरिया से रिचार्ज होने वाली बाधा झील भी अब सूख चुकी है। यदि यह झील फिर से सजीव हो जाए तो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

झील को संजीव करने की मांग को लेकर फाजिल्का के सामाजिक संगठनों व इंटरनेशनल रोविंग फेडरेशन चंडीगढ़ ने फिरोजपुर के डीसी को पत्र लिखकर बाधा झील में हो रही खेती बंद करवाने की मांग की है। समाजसेवी संस्था ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव नवदीप असीजा ने बताया कि उनकी संस्था से जुड़े सौ लोगों ने भी डीसी को पत्र लिखा है। इसके अलावा करीब 120 लोगों ने आनलाइन शिकायत के जरिए बाधा झील में पानी भरने के साथ उसके आसपास हो रहे अवैध निर्माण को हटा इस प्राकृतिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।

इस बारे में डीसी केके यादव ने कहा कि फाजिल्का में पर्यटन के विकास के लिए 75 लाख का फंड तो मंजूर हुआ है, लेकिन वह फंड रूरल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मिला है। बाधा झील को डेवलप करने के लिए फंड मिलते ही उसे भी रिचार्ज किया जाएगा, ताकि पर्यटन के साथ-साथ नौकायन को भी बढ़ावा मिल सके।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/punjab/4_2_7302346.html