Friday, December 10, 2010

ग्रामीणों को ढाल बना रहा था दुश्मन

Laxman Dost, 10th December, 2010, Dainik Bhaskar
14 दिन तक चले इस युद्ध में 206 जवानों ने प्राणों की आहुति दी। उनकी वीरगाथा से आज भी लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते है और गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है। अमर शहीदों की यह गाथा आने वाली कई पीढिय़ों में देश भक्ति का जज्बा जगाती रहेगी। सैनिकों को तो सभी याद रखेंगे लेकिन बंदी बने ग्रामीणों ने भी कोई कम कुर्बानी नहीं दी थी। 

आज के दिन भारतीय सेना और भी उत्साह से आगे बढ़ रही थी। हार सामने देख पाकसेना ने बंदी बनाए गए लोगों को पाक जेलों मेें बंद करना शूरू कर दिया था। इस दौरान करीब 1200 से भी अधिक ग्रामीणों को पाक जेलों में बंद किया गया। रास्ते में कई किलोमीटर पैदल चलाया गया। अंतर्राष्ट्रीय कानून के चलते किसी भी युद्धबंदी को मारा नहीं जा सकता, लेकिन पाकसेना ने ग्रामीणों को इतने तसीहे दिये कि वह कभी नहीं भूल पाएंगे। भारत-पाक युद्ध में पाकसेना की यही एक ढाल थी, जो भारतीय सेना को सीधे अटैक से रोक रही थी। पाक सेना ने पूरा युद्ध ही इन्हीं युद्धबंदियों की आड़ में लड़ा। भारत पाक युद्ध अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा था, क्योंकि भारतीय सेना के जमीनी व हवाई हमलों के चलते पाक सेना को भारी क्षति हो रही थी। उसके कई कमांडर व सैनिक मर चुके थे। 10 दिसंबर को पाक रेंजरों ने कब्जे में लिये बेरीवाला, सादकी, मुहम्मदपीरा, घड़ूमी, बक्खूशाह, पक्का चिस्ती, छोटा मुबेकी व बड़ा मुबेकी को खाली करवाना शुरू कर दिया था। पाक रेंजर ने इन गांवों को बुरी तरह लूटा। घरों से ग्रामीणों का सामान उठा लिया। पशुओं को भी नहीं छोड़ा। महिलाओं से गहने छीने गए। पाकिस्तानियों ने हर गांव की अलग कतार बनाई और पाक जेलों में बंद करना शुरू कर दिया। सिलसिला तीन दिन चला और गांव खंडहर बन गए। इस युद्ध की सबसे बड़ी त्रासदी इन्हीं लोगों ने सही।

कहां-कहां ले जाया गया: बच्चे, स्त्रियों और पुरुषों को गांव की चौपाल में एकत्रित कर लिया गया और वहां से एक कतार बना कर संगीनों के साये में भारत-पाक बार्डर से आठ किलोमीटर पर स्थित शहर हवेली में ले जाया गया। यहां पर इन्हें एक रात रखा गया और यहां से मिंटगुमरी एक जेल में बंद कर दिया गया। पाक रेंजरों ने वहां पर युद्धबंदियां का नाम, पता, उम्र, काम आदि नोट किया। यहां पर इन्हें तीन दिन बंद रखा गया। खाने के लिए प्रति व्यक्ति मात्र दो रोटियां दी गईं।

इसके बाद इन्हें साहीवाल जेल में ढूस दिया गया। यह जेल इन ग्रामीणों के लिए इतनी छोटी थी कि इसमें आधे भी ग्रामीण नहीं आ सकते थे। एक ही कमरे में कई कई लोगों को बंद किया गया। सर्द रातों में इनके पास पहनने के लिए कपड़े नाममात्र के थे। लैटरीन, बाथरूम व चिकित्सा जैसी सुविधाएं तो कौसों दूर थी। इन युद्ध बंदियों ने यहां पूरे पांच माह नर्कीय जीवन गुजारा। इसके बाद इन्हें हड़प्पा में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर इन लोगों से मुजरिमों की भाती काम लिया जाता था।
http://www.bhaskar.com/article/PUN-OTH-1038619-1635288.html 

यहां पर इन्हें करीब छह महीने रखा गया। करीब 11 माह बाद इन लोगों को एक दिन बताया गया कि उन्हें रिहा किया जा रहा है और सभी को अमृतसर के वाघा बार्डर से भारत को सौंपा गया।

No let up in straw burning, admn yet to wake up

No let up in straw burning, admn yet to wake up 
Chander Parkash
Tribune News Service

Ferozepur, November 9
It was pitch-dark on a few stretches on the Ferozepur-Fazilka road before the sunset. The thick layer of smoke emanating from the paddy fields brought the visibility to nil making vehicular movement difficult and exposing them to accidents.

A similar situation was found in other parts of this border district where a large section of farmers are involved in paddy cultivation including Basmati, a late sowing variety. Till now, there is no improvement in the situation and layers of smoke arising due to the burning of paddy stubble and paddy straw has gripped various parts of the district.

With the authorities concerned failing to take action against the farmers involved in setting their fields on fire to prepare it for sowing of wheat, under the 'undeclared instructions' of the SAD-BJP government led by Chief Minister Parkash Singh Badal, known for his pro-farmer stance, the situation in this district has deteriorated.

Black patches of burnt paddy fields in large areas could be seen in every nook and corner of this district where the authorities concerned failed to register any criminal case against any farmer so far. The thick layer of smoke, that reduced visibility, had caused two road accidents in Fazilka belt in the past three days.

"I will deploy SDMs and Tehsildar concerned to check this menace and take action against the guilty," assured Deputy Commissioner K K Yadav. Interestingly, he gave the same answer when he was asked this about two weeks back. A senior functionary of the agriculture department, while pleading anonymity, pointed out that thousands of acres of paddy field had been set on fire by the farmers to burn stubble and straw in this district alone. The trend had been catching up every year as the state government lacked the political will to take the farmers concerned to task.

The burning of paddy stubble and straw has become a major source of eye ailments and allergies as the number of patients suffering from these has taken a significant jump in the past few weeks as per the reports collected from the state government-run and private clinics.

"There is a jump of about 25 per cent to 30 per cent in the number of those patients, who have been suffering from eye irritation, respiratory disorders, allergies, influenza and chest infections in almost all the hospitals dotting this region, "pointed out Kanwar Jit Singh Kakkar, Civil Surgeon.

Thursday, December 9, 2010

President to ink historic TAPI agreement at Ashgabat

By Shafek Koreshe

ISLAMABAD, Dec 9 (APP): President Asif Ali Zardari will join heads of state of Turkmenistan and Afghanistan at Ashgabat on Dec 11 to ink around US 7.6 billion gas pipeline project to fuel its industries.The 1640 km long Turkmenistan-Afghanistan-Pakistan-India (TAPI) pipeline will pass through the volatile Afghan territory to link with Pakistan's national gas network near Multan and terminate at Fazilka in India.Indian Prime Minister Manmohan Singh is not likely to attend the signing of the "inter-governmental agreement" as he has left on a three-day visit to Belgium to participate in the India-EU summit, diplomatic sources said.Indian Petroleum Minister Murli Deora is likely to lead the Indian delegation.

The project conceived in 1995 was initially designed to provide gas from Turkmenistan to Pakistan, through Afghanistan.  However, India was later invited to join the project in 2008.
President Zardari will also hold bilateral meetings with Afghan President Hamid Karzai and Turkmen President Gurbanguly Berdimuhamedov and discuss further strengthening of ties in all spheres.
Minister for Petroleum and Natural Resources Naveed Qamar will ink an agreement on Gas Pipeline Framework Agreement (GPFA) at Ashgabat on Dec 10, that has already been approved by the federal cabinet.
Under the project Pakistan will get 30 billion cubic meters of gas annually and has also indicated that in case India backs out at any stage, it will be willing to purchase the additional gas.
Turkmenistan has the world's fourth largest proven reserves of gas and is already providing gas to Russia and China.
Following the inking international bids will be sought from energy companies to launch the project that is likely to be completed by 2014.
Ashgabat is likely to include "Southern Yoloten-Osman" gas fields in addition to the Dovletabad fields in the project to ensure regular supply. Pakistan is likely to offer assistance in the development of these gas fields.

सातवें दिन हटे दुश्मन के कदम

Laxman Dost, 8th December 2010, Dainik Bhaskar
साबूणा नहर पर स्थित गांव बेरीवाला के पास लेफ्टिनेंट केजे फिलिप्स मोर्चा संभाल कर रहे थे। दुश्मन को पिछे धकेलने के लिए उन्होंने सीधा अटैक करने की योजना बनाई। उन्होंने 3-असाम के कुछ जवानों के साथ नहर को पा किया और पाक रेंजरों पर धावा बोल दिया। यहां पर भीषण युद्ध हुआ, लेकिन इस बीच लेफ्टिनेंट फिलिप्स को तीन गोलियां लग गई। यह उनकी बहादुरी थी कि उन्होंने साथी सैनिकों को गोलियों पता भी नहीं चलने दिया और आगे बढ़ते रहे। 

अन्य सैनिकों को इस का पता तब चला जब वे अचेत होकर गिर गए। इस पर उन्हें उठा कर वापस मोर्चे में लाया गया। वहां उन्हें चिकित्सा मुहैया करवाई गई, लेकिन वह वीरगति को प्राप्त हो गए। इस मुठभेड़ में उनके साथ लड़ रहे सिपाही गुरमीत सिंह, सुमित्र सिंह, अर्जुन सिंह, जोरा सिंह, धर्म सिंह, सिपाही देवराज, हवालदार रामफूल सिंह ने भी अपने प्राणों की आहुति दी। साबूणा नहर के दौनों किनरे इस समय रक्त और बारूद से रंजित हो गए थे। इस जगह का कतरा कतरा अब भातरीय शूरवीरता की गाथा गा रहा था।

इस दिन पाक सेना से आग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे एमएल भाटिया शहीद हुए। उन्होंने अपनी टुकड़ी के साथ कई पाकिस्तानी टेंकों को नष्ट किया और भारी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा। उन्हें मरणोप्रांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस दिन चली भीषण लड़ाई में मेजर के एस राणा, मैजर ऐके घोष कैप्टन वीके सिंह, कैप्टन वीएस कैरा, कैप्टन बी स्वामी ने भी शहीदी प्राप्त की। इन सभी की योद में सर्वत्र विजय स्तम्भ की स्थापना की गई।

मरणोपरांत वीरचक्र से सम्मानित: युद्ध में तोपची हरबंस सिंह का जिक्र किए बिना युद्ध गाथा अधूरी रह जाती है। हरबंस सिंह भारतीय सेना द्वारा सबुना नहर के बिलकुल करीब स्थापित की गई तोप पर तैनात थे। वे यहां युद्ध केक दूसरे दिन ही मोर्चा संभालने पहुंच गये थे और सात दिनों तक लगातार गोले दाग रहे थे। उनकी आंखें दिन से इतनी लाल हो चुकी थी कि अब खून बहने लगा था, लेकिन वे पिछले हटने का नाम नहीं ले रहे थे। 9 दिसंबर को उनके मोर्चा पर पाक सेना द्वारा दागा गया एक गोला फटा और भारत माता का यह बेटा शहीदी को प्राप्त हुआ। उन्हें मरणोप्रांत वीरचक्र से सम्मानित किया गया। बताया जाता है कि अगर पाक सेना ने भारतीय क्षेत्र के आठ गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को बंधक न बनाया होता तो यहां पर लड़ाई इतनी लंबी नहीं चलनी थी। पाक सेना के पास बंधक बने भारतीय सबसे बड़ा हथियार थे जो भारतीय सेना को सीधे हमले के लिए रोक रही थी। इस बीच बंधक बने ग्रामीणों की हालत भी खराब होने लगी थी। पाक सैनिकों ने गांवों में चिकित्सा के अलावा अन्य सभी सुविधाएं बंद कर दी थी। यहां तक कि रात को घरों में कुछ भी जलाने या पकाने की मनाही थी। उस समय में गुजारे दिनों को याद कर आज भी ग्रामीण सिहर उठते हैं।

Wednesday, December 8, 2010

सूरमाओं ने प्राणों की आहुति देकर संभाला वतन को

लछमण दोस्त, 8th December 2010, Dainik Bhaskar
8 दिसंबर की रात भारत-पाक युद्ध और भी गंभीर हो गया। अब तक युद्ध में पैदल और टैंक टुकडिय़ां ही लड़ रही थी, लेकिन पाकिस्तान ने अब वायुसेना का इस्तेमाल शुरू कर दिया। इसके जवाब में भारत ने भी वायुसेना का इस्तेमाल शुरू कर दिया। हालांकि इसमें पाकिस्तान का अधिक नुकसान हुआ था, लेकिन भारत ने वायु सेना का एक वीर पायलट कर्नल आरके दिवान को खो दिया। युद्ध में शहीद होने से पूर्व आरके दिवान ने दुश्मन सेना के छक्के छुड़ा दिए। 

साबूणा नहर के पार दुश्मन की स्थिति मजबूत हो रही थी। दुश्मन को कमजोर करने के लिए भारतीय सेना ने भी वायु सेना को अकाश में उतार दिया। साबूणा नहर पर तैनात 18 अश्वारोही बटालियन और 3 असम बटालियन के जवान दुश्मन पर भारी पड़ते देख दुश्मन ने हमला तेज कर दिया। जवब में भारतीय सैनिकों ने भी हमले तेज कर दिए। दुश्मन घबरा गया और उसने वायु हमला शुरू कर दिया। इस समय पाक वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू यान भारतीय मोर्चे पर आग बरसा रहे थे। इनमें हवा से हवा में मार करने वाले आधुनिक तकनीक की मिनी गन भी लगी हुई थी। पाक सेना का अधिक हमला साबूणा नहर के इस ओर मोर्चा संभाले बैठे 3 असम व 18 अश्वारोही बटालियन के जवानों पर था, क्योंकि यही से ही दुश्मन को मात दी सकती थी। मोर्चा संभाले बैठे भारतीय जवान जाफर अली, अब्दुल गफार साह, पृथी सिंह, दफादार सिंह, मेजर आरएस रंधावा, कपिल विज, डीएफआर उत्तम सिंह,सिपाही रामश्वर, नायक सुख राम, बलदान सिंह, लांस नायक राम सिंह, सिपाही महावीर सिंह, सिपाही हरबंस ङ्क्षसंह, हरपाल सिंह, हरि सिंह, सूबेदार खासी सिंह, बजरंग लाल, सिपाही तारा सिंह, लांस नायक राजिन्द्र सिंह, सोलियन झांगा, सिपाही सी खारा आदि जवानों ने अपने बंकरों से बाहर आकर दुश्मन पर हमला बोला। उन्होंने कई जहाजों को धरती पर बिछा दिया। वे अंतिम दम तक अपनी मातृ भूमि के लिए लड़े, लेकिन उन्होंने पीठ नहीं दिखाई और हंसते हंसते बलिदान दे दिया। लै. कर्नल आरके सूरी ने थल सेना के साथ हवाई सेना का भी प्रयोग शुरू कर दिया। लै.कर्नल आरके दिवान व मेजर आरएस रंधावा के नेतृत्व में वायु सेना ने पाक सेना पर हमला बोला। उनके नेतृत्व में कैप्टन कपिल विज पाक सेना पर टूट पड़े। इन्होंने तीन विमानों को धरती पर बिछा दिया। लेकिन खुद भारत माता की गोद में समा गए। इन अमर शहीदों की याद में आसफवाला में समाधि स्थल बनाया गया है और वार मेमोरियल में इन जवानों की शहीदी को ताजा रखने के लिए तस्वीरें सजाई गई हैं।

Tuesday, December 7, 2010

जंग-ए-मैदान में डटे रहे जख्मी शेर

Laxman Dost, 7th December 2010

दोनों देशों की सेनाओं में सीधा मुकाबला जारी था। पाक सेना का ध्यान जब इस ओर गया तो 4 जाट बटालियन को बेरीवाला से हमला करने का कहा गया। इस दौरान भारतीय सेना ने अद्भुत वीरता का परिचय दिया। 

यह क्षेत्र पाक सेना के पूरी तरह से कब्जे में था और इन गांवों में पाक सेना ने भारी मात्रा में गोला-बारूद जमा कर लिए थे। यहां तक कि पाक रेंजरों ने यहां अपने टैंक तक गाड़ दिए थे। इसके अलावा पाकरेंजरों के लिए बंदी बने ग्रामीण सबसे बड़ा हथियार थे। हालांकि यहां गगनभेदी व अन्य तोपों के हमले से पाक रेंजरों को खदेड़ा जा सकता था, लेकिन भारतीय सेना अगर ऐसे हमला करती तो ग्रामीण इसका शिकार बन सकते थे। इस कारण यहां पैदल युद्ध लडऩा ही एकमात्र रास्ता बचा था। कर्नल सूरी के उचित दिशानिर्देश में पाकरेंजरों पर हमला बोला गया। भारतीय सेना वहां हमला करती रही। 

दुश्मन ग्रामीणों को आड़ बनाकर हमले का शिकार होने से बचता रहा, मगर दुश्मन ने गांवों के आसपास के क्षेत्र को खाली कर दिया। इस दौरान काफी पाकरेंजर मारे गए। कई भारतीय सैनिक भी शहीद हुए। अचानक कर्नल आर के सूरी के एक पैर में दुश्मन की गोली लग गई। बेशक वह घायल हो गए, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा। काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उनका ऑपरेशन करके गोली निकाल दी गई। दर्द कम नहीं था और खून काफी बह चुका था, मगर कर्नल की जुबान से बार-बार निकल रहा था कि वह युद्ध में मैदान में जाना चाहते हैं। आखिर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

हालांकि बाद में सूरी सीधे रूप से मोर्चे पर नहीं लड़े, लेकिन जिस तरह से उन्होंने सेना का नेतृत्व किया, वह शायद कोई और नहीं कर सकता था। युद्ध के हर कदम पर उनकी पैनी निगाह थी। यही कारण है कि भारत ने यह युद्ध जीत लिया। 

6 फाजिल्का 1 शहीदों की समाधि आसफवाला, जहां कर्नल आरके सूरी की अस्थियां समावेश की गई। 

6 फाजिल्का 2 शहीदों की याद में बनाया गया स्मारक। 

6 फाजिल्का 3 युद्ध में शहीद हुए 4 जाट बटालियन के जवान।

Monday, December 6, 2010

शहीदों की समाधि के लिए दी शहादत

अमृत सचदेवा, फाजिल्का
6th December 2010

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के समाधि स्थल पाकिस्तान के क्षेत्र से वापस लेने के लिए हुए समझौते के तहत फाजिल्का का बारह गांव पाकिस्तान को दिए गए थे जिसकी वजह से फाजिल्का सेक्टर की भौगोलिक स्थिति बिगड़ गई और अनेक वीर जवानों को 1965 व 1971 की जंग में शहादत देनी पड़ी।

जब तीन दिसंबर, 1971 की रात को पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो सुलेमान की हैड की तरफ वाला ऊंचाई वाला क्षेत्र पाकिस्तान की तरफ गया होने के कारण पाकिस्तानी सेना लगातार आगे बढ़ती गई और फाजिल्का से करीब आठ दस किलोमीटर निकट पहुंच गई थी। लेकिन वहां चौथी जाट रेजीमेंट और असम रेजीमेंट के जवानों ने अपने प्राणों की आहुतियां देकर दुश्मन को आगे बढ़ने से रोका था। देश को आजाद करवाने वाले वीर शहीदों की समाधियों के बदले दिए गांवों के कारण कमजोर हुई डिफेंस लाइन पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों की याद में फाजिल्का में भी एक शहीदी स्मारक गांव आसफवाला में बनाया गया है जो हमेशा देश के रक्षकों की कुर्बानी की याद दिलाता है।

मार पड़ी तो देखने लायक थी पाकिस्तान की उल्टी दौड़

6 दिसंबर 1971 की रात दोनों ओर से लड़ाकू विमान प्रयोग किए गए। दोनों ओर से भीषण युद्ध जारी था। दुश्मन के लड़ाकू विमानों को गिराने और पाकिस्तानी रेंजरों को मात देने के लिए भारतीय सेनाओं की ओर से गगनभेदी तोप का मुंह खोल दिया गया। 1942 में जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैयार गगनीभेदी तोप से जब 300 राउंड प्रति मिनट से गोलों की बौछार हुई तो दुश्मन घबरा गया। 840 किलो वजन और 40 एमएस केलीबर की इस तोप के गोलों की मार 12.6 किलोमीटर तक थी। इसने पाकिस्तान के गांवों को खाली करवा दिया। 

भारतीय सेना अगर चाहती तो बेरीवाला, बक्खूशाह, नूरन और मोहम्मद पीरा आदि गांवों को पाक रेंजरों के कब्जे से छुड़ा सकती थी, लेकिन अगर वहां गगनभेदी तोप का प्रयोग किया जाता तो इससे भारतीय ग्रामीणों का भी नुकसान होना लाजमी था। इस कारण सैनिकों ने इन गांवों में गगनभेदी तोप का प्रयोग नहीं किया। तोप की दूर-दूर तक हुई मार से दुश्मन पीछे की ओर दौड़ा। भारतीय सैनिकों ने दूसरी ओर से पाकिस्तान पर हमला कर दिया। इससे सैकड़ों पाकरेंजर धरती पर बिछ गए। उनके लड़ाकू विमान धड़ाधड़ धरती पर गिरने लगे। उन्होंने बंदी बनाए गए गांवों को तो नहीं छोड़ा, लेकिन आगे बढऩे की हिम्मत भी नहीं की। 

इस बीच भारतीय सैनिक दूसरी ओर से पाक धरती के उस स्थान पर पहुंच गए। वहां पाक रेंजर भारतीय सेना पर शेरमन टैंक से गोले दाग रहे थे। उन्होंने चुपके से शेरमन टैंक को चलाने वाले चालक पर गोली दाग कर वहीं ढेर कर दिया। इसके साथ ही भारत की ओर से मौके पर गगनभेदी तोप का गोला गिराया गया। इसमें कई रेंजर ढेर हो गए और जो बच गए, वे भाग निकले। 

इसके साथ ही भारतीय सैनिकों ने शेरमन टैंक को कब्जे में ले लिया और वहां से भारतीय सीमा में ले आए। भारतीय सेना की ओर से युद्ध में प्रयोग की गई गगनभेदी तोप को युद्ध खत्म होने के बाद फाजिल्का में सजाया गया था। इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी। अब एक तोप को आसफवाला शहीदों की समाधिस्थल और दूसरी तोप को सादकी रोड पर सजाया गया है।

Sunday, December 5, 2010

पाकिस्तान ने रात को किया देश की आन पर हमला-1971 India Pakistan War- Sulemanki Fazilka Front Battle

Laxman Dost, Fazilka
4th December 2010
तिथि 3 दिसंबर 1971, समय सायं 6:15, दिन शुक्रवार, शांति से दिन गुजर गया, मगर किसी को क्या पता था कि जिस घर में 2 दिसंबर की रात चैन से काटी, उस घर में 3 दिसंबर की रात काटना नसीब होगा या फिर बच्चों सहित कहीं ओर जाकर ठिकाना बनाना पड़ेगा। सूर्य अस्त हुआ, मंदिरों में पूजा पाठ शुरू हो गया, गुरुद्वारों में गुरुओं की बाणी गूंज रही थी। अचानक आर्मी का अल्र्ट साइरन गूंजा और चारों ओर एक दम अफरा-तफरी मच गई। किसान पशुओं को हांकते हुए घर जाने लगे। दुकानों को ताले लगाकर दुकारदार घरों की ओर दौड़े। हर तरफ अंधेरा हो गया, सामान जहां पड़ा था, वहीं रह गया। हर कोई अपने परिवार के पास पहुंचने को दौड़ रहा था। यह दिन था आज से 39 साल पहले, जब पाकिस्तान ने दूसरी बार भारत पर आक्रमण किया। लगातार 14 दिन तक चले इस युद्ध की शुरुआत फाजिल्का सैक्टर से हुई। जहां भारत पाक में सबसे बड़ा युद्ध लड़ा गया और तब खत्म हुआ जब बंग्लादेश को अलग राष्ट्र घोषित कर दिया गया। 

बंगलादेश को लेकर भारत पाक में तनात फैल गया। फाजिल्का सैक्टर में भारत की सेनाएं शांत थी, लेकिन अचानक पाकिस्तान ने 28 टैंक, 2500 रेंजरों पैदल ब्रिगेड और भारी तोपों से हमला कर दिया। इससे पहले कि भारतीय सैनिक संभलती, पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिये। पाकिस्तानी हमलों की गूंज सरहदी गांवों के साथ फाजिल्का में आग की तरह फैल गई। लोगों ने अपना जरूरी सामान उठाया और अपने रिश्तेदारों के यहां प्लायन शुरू कर दिया। कई लोग अपने बच्चों को रिश्तेदारों के पास छोड़ आये और वापस घर में आकर बंकर बनाकर रहने लगे। घर में रोशनी करने पर मनाही कर दी गई। जब तोप के गोले बरसते तो चिंगारियां दूर तक दिखाई पड़ती। गडग़ड़ाहट से पशु-पंछी भी सहम गए। भले ही सरहद पर सेना ने मोर्चा संभाला हुआ था, लेकिन फाजिल्कावासियों का हौसला था कि वे सेना के साथ डटकर खड़े थे। भारतीय सेना के काम आने वाली जो भी वस्तु जिसके पास थी, उसने मौके पर पहुंचा दी। किसी ने सेना तक दूध पहुंचाया और किसी ने सेना को खाना दिया। यहां तक कि अपने वाहन और बैल तक को सेना के सामान लाने व ले जाने के लिए दिया गया। 

पाक रेंजरों ने पहला हमला बेरीवाला पोस्ट की तरफ से किया। पाक रेंजर जानते थे कि इस पोस्ट पर भारतीय सैनिकों की तैनाती कम है और वे इस ओर से हमला कर फाजिल्का के अधिकांश गांवों को कब्जे में लेने की फिराक में थे। बेरीवाला पोस्ट पर 4 जाट बटालियन तैनात थी। भले ही 4 जाट के जवानों की संख्या कम थी, लेकिन उन्होंने मोर्चा नहीं छोड़ा और मुकाबला करते रहे। पाक रेंजर खतरनाक टैंकों के साथ आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने गांव बेरीवाला, गंधड़ और कादर बख्श पर कब्जा जमा लिया। करीब 400 भारीतय ग्रामीण पाक रेंजरों के घेरे में आ चुके थे। रेंजरों ने उन्हें घर में ही कैद कर दिया और गलियों में पहरा लगा दिया। जब आगे बढऩे लगे तो 4 जाट जवानों ने उन्हें रोक लिया। रातभर दोनों ओर से गोलियों की बोछार होती रही। (जारी...)
http://www.bhaskar.com/article/PUN-OTH-1019438-1609825.html

जब पाक के नापाक मंसूबे हुआ नाकाम

5th DECEMBER 2010
युद्ध के तीसरे दिन 5 दिसंबर को बेरीवाला पुल और क्रीक नहर पर भीषण युद्ध हुआ। भारतीय सेना की 4 जाट बटालियन और 3 असम बटालियन ने मोर्चा संभाला हुआ था। नहर पार के ग्रामीणों को पाक रेंजरों ने बंदी बना लिया था। भारतीय सैनिक उन्हें आजाद करवाने का प्रयास कर रहे थे। 

दुश्मनों का दबाव लगातार बढ़ रहा था। वे गुरमुख खेड़ा और पक्का चिश्ती तक आ पहुंचे। बाद में असम बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया और दुश्मन वहीं रुक गये। इधर घडूमी की ओर दुश्मन को रोकने के लिए जाट बटालियन तैनात थी। उन्होंने दुश्मन को रोके रखा। 

गज्जी के समीप जाट बटालियन के जवानों ने गुरमुख खेड़ा की तरफ से हमला किया तो दुश्मनों का वह रास्ता बंद हो गया, जिससे दुश्मन फाजिल्का की तरफ बढ़ रहा था। देर रात तक दोनों देश एक-दूसरे पर बंबबारी करने लगे। पाक सेना पुल की ओर बढ़ रही थी। इस पर भारतीय सेना ने पुल उड़ाकर दुश्मनों का रास्ता बंद कर दिया। दुश्मन गांव बक्खूशाह की तरफ आ पहुंचा और ग्रामीणों को बंदी बना लिया। दुश्मन लगातार आगे बढ़ रहा था। गांव मुहमदपीरा भी दुश्मन के कब्जे में आ चुका था। वहीं क्रीक पुल पर भीषण युद्ध हो रहा था। दुश्मन का मुकाबला करने में जुटे जवानों ने दुश्मन को आगे नहीं बढऩे दिया। इस लड़ाई में 3 असम बटालियन के जवान लाल लाई थरंगा,सैटवायी सीमा, रोबर्ट, लाल चरण, सटेश्वर नाथ, ब्राजा मोहन, खरसेवर, थामन बीडीआर, देबी प्रशाद, बीउस राणा, जीएस वेद्ययानाथन और माजटब राणा शहीद हो गये।

देश पर निसार 17 शहीदों को मिली पहचान

अमृत सचदेवा, फाजिल्का
4th December 2010

'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, देश पर मरने वालों का बाकी बस यही निशां होगा', यह पंक्तियां करीब दो बरस पहले तक तीसरी आसाम रेजीमेंट के 17 जवानों की समाधि पर सच साबित नहीं होती थीं। उनकी समाधि किसी की नजरों में ही नहीं चढ़ती थी। ऐसे में चिताओं पर मेले लगना तो दूर कोई अकीदत के दो फूल चढ़ाने भी नहीं पहुंच पाता था।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाक जंग के दौरान फाजिल्का सेक्टर में एक मोर्चे पर दुश्मन से लोहा लेते हुए तीसरी आसाम रेजीमेंट के 17 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश रक्षा का धर्म निभाया था। उनकी याद में एक समाधि गांव घड़ुम्मी में बनाई गई थी। जैसे-जैसे समय का पहिया चलता गया, वैसे-वैसे उन शहीदों की समाधि पहचान खोती गई क्योंकि नजदीक स्थित गांव आसफवाला में चौथी जाट रेजीमेंट के अलावा विभिन्न बटालियनों के करीब ढाई सौ जवानों की जो समाधि बनाई गई थी, उसे शहीदी स्मारक का दर्जा देने के लिए हुए सौंदर्यीकरण के प्रयासों के बीच जाट रेजीमेंट के जवानों की समाधि नजरंदाज होती गई। इस दौरान दैनिक जागरण व अन्य समाचार पत्रों द्वारा शहीदों की उपेक्षित समाधि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बीते दो साल के भीतर सेना ने अपने उन 17 शहीदों की समाधि का सौंदर्यीकरण कर दिया है। समाधि स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर लाकिंग टायल वाली सड़क बनाकर, आसपास सजावटी पौधे लगाए गए हैं। समाधि स्थल पर एक स्मारक बनाकर उस पर सभी शहीदों के नाम अंकित किए गए हैं। साथ ही सभी शहीदों के संप्रदाय के चिन्ह भी समाधि स्थल पर बनाकर सांप्रदायिक एकता का परिचय दिया गया है। अब भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने जाने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग जहां आसफवाला स्थित महान शहीदी स्मारक पर शीश नवाते हैं वहीं आसाम रेजीमेंट के जवानों की समाधि पर भी अकीदत के फूल भेंट करना नहीं भूलते।

इस बारे में शहीदों की समाधि कमेटी आसफवाला के अध्यक्ष संदीप गिलहोत्रा व प्रफुल्ल नागपाल ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि वार मेमोरियल जहां भी हों, उनका सौंदर्यीकरण होना जरूरी है ताकि हमारी आने वाली पीढि़यां अपने शहीदों के बारे में जान सकें।

Friday, December 3, 2010

यहां कण-कण में बसी है शहादत की कहानी

Dec 02, 2010
अमृत सचदेवा, फाजिल्का
भारत-पाक 1971 युद्ध की यादें हर भारतवासी के जहन में दफन हैं। हर साल 3 दिसंबर आते ही ये यादें ताजा हो जाती हैं। पाकिस्तान ने 1971 में इसी दिन फाजिल्का सेक्टर के रास्ते भारत पर हमला किया गया था। इस युद्ध में दी गई भारतीय जवानों की शहादत की गवाही इस क्षेत्र का कण-कण देता है।

उल्लेखनीय है कि 3 दिसंबर को शुरू हुए युद्ध में दुश्मन के सैकड़ों जवानों ने भारत के एक बड़े क्षेत्रफल पर कब्जा कर लिया था। दुश्मन गांव बेरीवाला के पुल तक पहुंच चुका था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने और बढ़ते हुए साबूना बांध पर भी कब्जा कर लिया। पाकिस्तान ने कब्जा किए गए इलाके में 15 सौ जवान, 20 टैंक व भारी तोपों से लैस ब्रिगेड तैनात कर दी थी। इस विकट परिस्थिति में भी दुश्मन की संख्या से 10 गुणा कम भारतीय जाट रेजीमेंट के लगभग डेढ़ सौ जवानों और मदद मिलने तक पाक सने का डट कर मुकाबला किया। इन मुटठी भर जवानों ने दो दिन के भीतर ही बेरीवाला पुल तक पहुंचकर दुश्मनों को फाजिल्का की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बमों से पुल को उड़ा दिया, जिससे दुश्मन आगे नहीं बढ़ सका। इस तरह दुश्मन का फाजिल्का पर कब्जा करने के मंसूबे पर पानी फिर गया। इस हमले में जाट रेजीमेंट के 84 जवान शहीद हो गए। इसके बाद आई 15 राजपूत बटालियन ने दुश्मन पर ताबड़तोड़ हमला बोल उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

युद्ध के बाद जाट रेजीमेंट के इस शूरवीर सैनिकों के सम्मान में गांव आसफवाला में 81 फुट चौड़ी चिता बनाकर उनका सामूहिक अंतिम संस्कार ग्रामीणों ने किया था। वह पवित्र जगह आज आसफवाला समाधि के नाम से जानी जाती है। भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने जाने वाले पर्यटक रास्ते में आने वाली उस समाधि पर शीश झुकाना नहीं भूलते।

Wednesday, December 1, 2010

Darjeeling oranges may compensate for poor yield

CHANDIGARH/PUNE/KOLKATA: 
A Fall in production of oranges across major belts of Punjab, Maharashtra and Rajasthan has led to prices rising between 40% and 45% and touching Rs 290-350 for a carton of 10 kg. 

The one bright spot, literally, is that growers in the Darjeeling hills are expecting a good crop due to adequate rainfall and bright sunny days that are keeping pests away. However, the fall in production is not likely to impact the orange juice and orange drinks manufacturing industry in the country that are virtually relying on concentrates from Brazil and Cyprus. 

"We have lost 90% of the crop of the Ambia season (End October till December). The crop in the Mrig season (February till April), which will come to the market from February onwards, is at the moment in a flowering and fruiting stage. This too has been damaged as the small fruits have fallen off with the rainfall," said Shreedhar Thakre, president, Mahaorange, the association of orange growers of Maharashtra. Major belts of the state that accounts for 50% of the orange production of the country are Amaravati, Wardha and Nagpur. 

In Punjab, Haryana and certain parts of Rajasthan, an increase in temperature has led to more incidences of fruit droppings. In Punjab, over 50,000-hectare land is under orange plantation. However, these losses could be minimised with good production expected in Darjeeling hills, said Madan Limbu, an orange grower from Bunkulung in Mirik block, 55 km from Siliguri. 

Traders at the Siliguri regulated market, from where the fruit is supplied to the state and also to neighbouring countries such as Bangladesh and Nepal, hope to get better crop and price this year. Siliguri Regulated Market Fruits and Vegetables Commission Agents Association president Tapan Saha said, "The oranges have started arriving in the market a fortnight earlier and we are hopeful of a good season." 

With supply getting squeezed, prices have gone up. "Farmers are getting Rs 2,000 per 1000 oranges, which is twice last year's price," said Mr Thakre. In Punjab, at farm gate, traders were paying farmers Rs 13-14 a kg compared with Rs 7-8 a kg in the previous year, said Surinder Ahuja from Fazilka town in Ferozepur district of Punjab. 

Abohar-based trader Krishan of Sai Kripa waxing plant said that daily 70 trucks of 10 tonne each were being dispatched to New Delhi, Bangalore, Coimbatore, Chennai, Kolkata and Ahmedabad markets. Similarly in the North East, farmers were getting Rs 50,000 for an orchard of 1-1.5 acre with 120 plants, compared with Rs 10,000 in the previous year. 

As said earlier, orange juice manufacturers are unlikely to be impacted by the fall in production as most of them have shifted to importing concentrates. Dynamix Dairies, which contract manufactures for Tropicana, imports concentrates from countries like Brazil and Cyprus. Similarly, companies like PepsiCo and Jain Irrigation Systems have moved out of processing of oranges (kinnows) and tomatoes in Punjab and supply imported concentrate to Hindustan Coca Cola Company. 

"Indian market has to be made more competitive where productivity of the crop has to be enhanced," said Pepsico executive director, agriculture and corporate affairs, Vivek Bharti, while adding that the country in the long run had the potential.

Tuesday, November 30, 2010

Zamindara Farmsolutions Hosts Regional Training Course on Conservation Agriculture: For Sustainable agriculture in South Asia.

30th November 2010

There has been a tremendous shift in the production variables of modern farming over traditional plow based farming and even then, the most farming revolved around tillage and labor intensive farming. Declining soil organic carbon (SOC) status of soils has been main shift in agriculture from 'traditional animal based subsistence' to 'intensive chemical and tractor based' agriculture that multiplied problems associated with sustainability of natural resources. The SOC concentration in most cultivated soils of India is less than 5 g/kg compared with 15 to 20 g/kg in uncultivated virgin soils. More specifically, due to intensive ploughing, residue burning/removal and mining of soil fertility has resulted in loss of C from SOC pool and hence C based sustainability index in Punjab has declined substantially after Green Revolution. Large acreage of cultivated lands shows fertility fatigue and deficiency of micro-nutrients in many intensively cropped areas. This adds to our challenge of making farming more profitable.

Therefore, for food and livelihood security, agricultural think tanks and United Nations (UN) have prioritized four  major areas i.e. natural resources, climate change, water and food. In this respect,. CA therefore, will be able to quickly address two critical needs that address concerns faced by South Asian agriculture today- farm economics and natural resources.

Several studies conducted across the production systems under varied ecologies of South Asia revealed potential benefits of CA based Resource Conserving Technologies (RCTs) on resource conservation, use efficiency of external inputs, yield enhancement and adaptation to climate change effects. Laser assisted land levelling being practiced over 1.5 m ha in south Asia saves on water by 25-30 %, improve yields by 5-15 % with other associated benefits. Zero tillage in cereal systems have helped in saving in fuel, water, reduce cost of production, improve system productivity and soil health. Residue management in zero till systems (surface retention) helps in improving soil health reducing GHG emission equivalent nearly 13 tonnes/ha and also regulates canopy temperature at grain filling stage to mitigate the terminal heat effects in wheat.

CA practices have been widely adopted in tropics/subtropical and temperate regions of the world for rain-fed and irrigated systems. Acreage of Conservation Agriculture is increasing steadily worldwide to cover about 108 m ha globally (7% of the world arable land area). Thus, CA is an innovation process of developing appropriate CA implements, crop cultivars, etc. for iterative guidance and fine-tuning to modify crop production technologies. Recent estimates revealed that CA based RCTs are being practiced over nearly 3.9 mha of South Asia.

Keeping the emerging challenges before the South Asian farmers, there is a need for a collective movement on Conservation Agriculture in the region. For accelerating the pace of adoption of CA in the region, Human Resource Development in core competence of CA is an immediate action. In this regard, Cereal Systems Initiative for South Asia (CSISA) project funded by Bill & Millinda Gates Foundation and USAID and managed by International Maize and Wheat Improvement Centre (CIMMYT) and International Rice Research Institute (IRRI) have organized a 2 week regional training course on "Conservation Agriculture: Nurturing Sustainable Production Systems in South Asia" in collaboration with PAU Ludhiana.  Twenty (20) participants from 4 countries (Bangladesh, India, Nepal and Uzbekistan) from different Federal Govt Institutions, State Agricultural Universities, KVKs, State departments, NGOs, as well as International Institutions are participating in this training. This is the first regional training course on Conservation Agriculture in South Asia and important for developing the capacity of more number of NARS partners in the region. The participants are being exposed to steps in implementation of key elements of Conservation Agriculture and local adjustments in different component technologies. The course in mainly designed for field oriented training where in participants will be learning by doing. This training is being Co-ordinated by Dr M.L. Jat, Senior Cropping Systems Agronomist, CIMMYT & Assistant Delivery Coordinator, CSISA. The participants are accompanied by Dr H.S. Sidhu, CSISA Coordinator, Punjab, Dr Ken Sayre, CA Consultant, CIMMYT.

As for large scale dissemination and adoption of new technologies, Service centres and Service providers plays key role. One of the best examples for such services is Zamindara Farm Solutions, Fazilka acting a model service provider for CA technologies and also the key partner in CSISA. Therefore the participants are visiting ZFS, Fazilka to understand the model and also interact with Mr Vikram Ahuja, the Director of the ZFS to propagate such models in their respective Countries and States.

A new Cell phone based SMS module for disseminating right messages on new technologies as per the need of the farmers developed by CIMMYT will also be demonstrated to the participants in collaboration with ZFS.

 Note- Biggest problem in the Indian System of Agriculture is Lack of Extension Services. Successive governments have failed to ensure Lab to Land activity i.e. technologies and techniques developed by scientists/universities do not reach the farmers. Hence end up in the labs only. Zamindara Farmsolutions is trying to fill up this gap by offering extension services to the farmers through village level meetings, video conferences with the expert's and one to one interaction with the farmers. Recent trainings sessions where 2500 farmers were trained on Straw management (60 village level training sessions), is a successful example of private extension service model.  

चार देशों के शिष्टमंडल ने किया फाजिल्का का दौरा

अमृत सचदेवा, फाजिल्का

कृषि खर्च बढ़ने, कम उत्पादन व ग्लोबल वार्मिग के कारण प्रभावित हो रही खेती को बचाने के लिए मैक्सिकन संस्था सिमट द्वारा चलाए जा रहे सीरियल सिस्टम इनीशिएटिव फार साउथ एशिया का शिष्टमंडल ट्रेनिंग के लिए फाजिल्का आया। इस 27 सदस्यीय शिष्टमंडल में भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल व उजबेकिस्तान के प्रतिनिधि शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि फाजिल्का में कर्ज मुक्त किसान अभियान चलाने वाली निजी संस्था जमींदारा फार्म साल्यूशंस ने कृषि खर्चो को नियंत्रित करने, कम पानी के प्रयोग और पराली के सदुपयोग पर ढेरों उपलब्धियां हासिल कर रखी हैं। पिछले कुछ दिन से पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग के लिए आए उक्त चार देशों के प्रतिनिधियों ने उपलब्धियों से प्रभावित होकर एक दिवसीय फील्ड ट्रेनिंग के लए फाजिल्का का दौरा किया। दल में शामिल भारतीय प्रतिनिधि एवं पंजाब के प्रमुख एग्रीकल्चर विशेषज्ञ डा. एचएस सिद्धू, डा. केन सायरे व सीनियर क्रापिंग सिस्टम एग्रानोमिस्ट डा. एमएल जाट ने बताया कि खेतीबाड़ी के दौरान कम से कम पानी प्रयोग करने, पराली जलाने की जगह उसे कुदरती खाद के रूप में प्रयोग करने, फसल चक्र सही ढंग से अपनाने, कम बीज, कम दवाएं, ज्यादा उत्पादन प्राप्त करने और खेती के खर्च कम करने की जरुरत है। इन सभी मामलों में कर्ज मुक्त अभियान के तहत सैकड़ों किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने के सफल प्रयोग, छोटी छोटी जरूरतों के लिए कृषि औजार खरीदने की जगह उन्हें किराए पर लेकर काम चलाने, ड्रिप इरीगेशन अपनाकर पानी बचाने की दिशा में जमींदारा फार्म साल्यूशंस ने बेहतर काम किया है। सभी देशों के प्रतिनिधियों ने फाजिल्का आकर टिकाऊ खेती करने के जो गुर सीखे हैं, उसे पूरे साउथ एशिया के किसान अपनाएं, यह प्रयास सिमट द्वारा किया जाएगा। जमींदारा फार्मसाल्यूशंस के निदेशक विक्रम आदित्य आहूजा कर्ज मुक्त अभियान चलाने पर स्टेट अवार्ड हासिल कर चुके हैं, ने बताया कि शिष्टमंडल को खेतीबाड़ी के खर्च कम करने और ज्यादा से ज्यादा समय तक जमीन की उपजाऊ शक्ति बचाए रखने संबंधी हर प्रोजेक्ट पसंद आए। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पहले भी सिमट के साथ मिलकर खेतीबाड़ी विकास के प्रोजेक्टों पर काम कर रही है। प्रतिनिधि मंडल में बांग्लादेश से डा. आकाश अली, नेपाल से डा. रंजीत, उजबेकिस्तान से डा. अर्किन व अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

Abohar-Fazilka rail link likely by March

Chander Parkash
Tribune News Service

Abohar, November 29
The residents of Abohar and Fazilka regions of Punjab and Sriganganagar district of Rajasthan have been waiting for the past about eight years for the Abohar-Fazilka rail link to become operational.

This important rail link was sanctioned in 2003 by the Ministry of Railways on the consistent demand of the people of these regions, who were also supported by politicians. The foundation stone was laid down by the then Union Railway Minister, Nitish Kumar, in 2004.

However, the rail link, which was supposed to be operational in 2007, is likely to start functioning in March 2011. The physical work has been completed, the paper work is going on and a trial run on this section is likely to start shortly.

The rail link is bound to usher in an era of economic development in the border areas of Ferozepur district, which will have direct access to Sriganganagar and southern and central parts of India after it becomes operational. However, its project cost has gone up very high.

"The original project cost was ` 88 crore when the estimate for this rail link was sanctioned in 2003. Now, the project cost has gone up to ` 209 crore," said Surinder Singh, deputy chief engineer, Railway (Ambala), who is looking after the project.
http://www.tribuneindia.com/2010/20101130/punjab.htm#2

It is learnt that this rail link will touch about six rural and semi-urban areas where railway stations had been set up apart from linking Abohar and Fazilka, both border towns and important trade centres of Punjab.